फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Committees constituted in 65 Gram Panchayats

65 ग्राम पंचायतों में गठित हुई समितियां

Sun, 20 Jun 2021 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Committees constituted in 65 Gram Panchayats
सहारनपुर। ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों पर निर्वाचन के बाद संगठित हुई 265 ग्राम पंचायतों में रविवार को पहली बैठक हुई। इस दौरान ग्राम पंचायत की छह समितियों का गठन किया गया। अब जिले की समस्त 884 ग्राम पंचायतों का कोरम पूरा हो चुका है और समितियां भी बन गई हैं। अब ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार होंगे।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी उपेंद्र राज सिंह ने बताया कि संगठित हुई ग्राम पंचायतों में रविवार को पहली बैठक हुई। ग्राम पंचायतों में समितियों का गठन कर साफ सफाई, सैनिटाइजेशन और कोविड टीकाकरण आदि पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

- ये हैं छह समितियां
- नियोजन एवं विकास समिति
इस समिति की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की योजना तैयार करना, कृषि पशुपालन, गरीबी उन्मूलन कार्यक्रमों का संचालन करने की है। इसमें ग्राम प्रधान सभापति और 6 ग्राम पंचायत सदस्यों को सदस्य बनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शिक्षा समिति
प्राथमिक शिक्षा, उच्च प्राथमिक शिक्षा, अनौपचारिक शिक्षा, साक्षरता आदि कार्य करने की जिम्मेदारी है। इसमें भी ग्राम प्रधान सभापति और छह सदस्य हैं।
- निर्माण कार्य समिति
सभी निर्माण कार्य कराना और गुणवत्ता सुनिश्चित करना इस समिति की जिम्मेदारी है। इसमें ग्राम पंचायत द्वारा नामित सदस्य सभापति और 8 को सदस्य बनाना है।
- स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति
इस समिति की जिम्मेदारी चिकित्सा, स्वास्थ्य, परिवार कल्याण संबंधी कार्य और समाज कल्याण विशेष रूप से महिला एवं बाल कल्याण की योजनाओं का संचालन कराना और अनुसूचित जाति एवं जनजाति तथा पिछड़ा वर्ग की उन्नति एवं संरक्षण करना है। इसमें ग्राम पंचायत द्वारा नामित सदस्य सभापति है और छह सदस्यों को सदस्य रहते हैं।

- प्रशासनिक समिति
कर्मचारियों से संबंधित समस्त विषय एवं राशन की दुकान संबंधी कार्य यह समिति देखेगी। इसमें प्रधान सभापति और छह सदस्यों को सदस्य रखा गया।
- जल प्रबंधन समिति
इस समिति को राजकीय नलकूपों का संचालन और पेयजल संबंधी कार्य कराने की जिम्मेदारी है। इसमें ग्राम पंचायत द्वारा नामित सदस्य सभापति और छह अन्य सदस्यों को सदस्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed