{"_id":"62b4ad08470d99085d5c7d9b","slug":"committee-constituted-to-investigate-faizabad-lease-saharanpur-news-mrt594128456","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैजाबाद पट्टे की जांच के लिए कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैजाबाद पट्टे की जांच के लिए कमेटी गठित
विज्ञापन
फैजाबाद पट्टे की जांच के लिए कमेटी गठित
बेहट, सहारनपुर। फैजाबाद में स्वीकृत निजी खनन पट्टे की जांच के लिए डीएम ने छह सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। कमेटी को दो दिन में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
पट्टे की स्वीकृति में एनजीटी के आदेशों व अन्य नियमों की अनदेखी किये जाने का आरोप लगाते हुए मगनपुरा गांव के सलमान ने शिकायत की है। उसका आरोप है कि पट्टे में मानकों से अधिक खोदाई कराकर खनिज निकाला गया। अवैध खनन के सबूत मिटाने के लिए गहरे गड्ढों को भरवा दिया गया, उसके बाद ही तहसीलदार जांच के लिए पहुंचे।
इस शिकायत के बाद मंगलवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व रजनीश मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर जांच की। बृहस्पतिवार को डीएम अखिलेश सिंह ने शिकायतकर्ता द्वारा प्रस्तुत किए गए तथ्यों की जांच के लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में छह सदस्य कमेटी का गठन किया। कमेटी में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बेहट, सामाजिकी वानिकी प्रभाग के प्रभागीय निदेशक, जिला खान अधिकारी, यमुना लिंक चैनल निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी को शामिल किया गया है। यह कमेटी दो दिन में अपनी रिपोर्ट डीएम के समक्ष प्रस्तुत करेगी।