{"_id":"58640b9c4f1c1b265eeeb304","slug":"commercial-tax-department-raids","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाणिज्य कर विभाग का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाणिज्य कर विभाग का छापा
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 29 Dec 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
जांच करती टीम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में वाणिज्य कर विभाग की टीम ने दिल्ली रोड स्थित भगवान मोटर्स पर छापा मारा और रिकार्ड खंगाले। कंप्यूटर का डाटा एकत्रित किया और जांच शुरू कर दी। जिससे अन्य वाहन शोरूम संचालकों में हड़कंप मच गया।
कई शोरूम बंद हो गए, जबकि कई ने कंप्यूटर का डाटा लॉक कर दिया।बुधवार को वाणिज्य कर विभाग की टीम ने सुबह लगभग 11 बजे अचानक दिल्ली रोड स्थित भगवान मोटर्स शोरूम पर छापा मार दिया।
वाहन शोरूम पर छापा लगने की सूचना मिलते ही अन्य वाहन शोरूम संचालकों में खलबली मच गई। इसके बाद शहर के कुछ शोरूम के शटर तो तुरंत ही बद हो गए।
वाणिज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर रणकेंद्र सिंह, श्यामलाल राम के नेतृत्व में टीम ने भगवान मोटर्स के एक के बाद एक रिकार्ड खंगालने शुरू कर दिए। कंप्यूटर के डाटा को खंगाल डाला और सभी कॉपी कर लिया।
विज्ञापन
शाम पांच बजे तक अधिकारी शोरूम पर ही डटे रहे और एक-एक कर सभी रिकार्डों की जांच की। वाणिज्य कर अधिकारियों ने बताया कि रिकार्ड ले लिया गया है। इसकी जांच की जा रही है।
उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों की अपेक्षा इस बार टैक्स काफी कम रहा है, जिसके चलते गड़बड़ी की आशंका के चलते जांच की गई है। जल्दी ही जांच पूरी कर ली जाएगी।