फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Colleges did not upload information on Abacus UP portal

Saharanpur News: महाविद्यालयों ने अबेकस यूपी पोर्टल पर अपलोड नहीं की सूचनाएं

Tue, 17 Jan 2023 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 17 Jan 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Colleges did not upload information on Abacus UP portal
सहारनपुर। मां शाकंभरी से संबद्घ महाविद्यालय अपने से संबंधित सूचनाएं अबेकस यूपी पोर्टल पर अपलोड नहीं कर रहे हैं। इस संबंध में बीते वर्ष वेतन तक रोकने की चेतावनी दी गई, लेकिन अनेक महाविद्यालयों ने उसे भी गंभीरता से नहीं लिया। अब शासन ने सूचनाएं अपलोड करने के लिए एक और मौका दिया है।
विज्ञापन

कुलसचिव वीरेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि उच्च शिक्षा निदेशक के आदेश पर महाविद्यालयों को कई बार पत्र जारी करते हुए अबेकस यूपी पोर्टल पर अपने से संंबंधित सूचनाएं अपलोड करने के लिए कहा जा चुका है। राजकीय, एडेड और वित्तविहीन महाविद्यालय भी इसमें आते हैं, लेकिन अनेक महाविद्यालयों ने अभी तक सूचनाएं अपलोड नहीं की हैं। 25 नवंबर 2022 तक सूचनाएं अपलोड नहीं करने वाले महाविद्यालयों का वेतन रोकने की भी चेतावनी दी जा चुकी है, लेकिन उसके बाद भी महाविद्यालयों ने गंभीरता नहीं दिखाई है। इसे लेकर शासन नाराज है। महाविद्यालयों को एक और मौका दिया जा रहा है। महाविद्यालयों को चाहिए कि वह अबेकस यूपी पोर्टल की वेबसाइट abacus.upsdc.gov.in पर जाकर अबेकस न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करते हए 20 जनवरी तक पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण कर लें। पंजीकरण कराने के बाद फॉर्म डाउनलोड कर प्रिंट लेकर सभी प्रविष्टियों का सत्यापन करते हुए प्रबंधक की मुहर के साथ अनुमोदन पत्र एवं खाते से (बैंक द्वारा निर्गत) भुगतान का विवरण विश्वविद्यालय में उपस्थित होकर दिनांक 22 जनवरी तक सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण करें। इसके बाद संस्थान से संबंधित आधारभूत सुविधाओं, शिक्षकों एवं छात्रों का डाटा अपलोड करते हुए 25 जनवरी तक प्रक्रिया पूर्ण करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed