फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Cold wave prevails, dense fog also causes trouble

चली शीतलहर, घना कोहरा भी बढ़ा रहा परेशानी

Sat, 23 Jan 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Cold wave prevails, dense fog also causes trouble
सहारनपुर में घने कोहरे में कोर्ट रोड़ पुल से लाइट जला कर जाते वाहन - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। शीतलहर चली तो घना कोहरा भी छाया रहा। शनिवार को पड़ी कड़ाके की ठंड में लोग कंपकंपाते नजर आए। हालांकि दोपहर में निकली धूप से हल्की राहत जरूर मिली, लेकिन शाम को मौसम फिर बदल गया।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात से ही शीतलहर चलती रही, जिसका प्रभाव शनिवार सुबह को भी महसूस किया गया। इसके अलावा सुबह घना कोहरा भी छाया रहा। शहर में कोर्ट रोड पुल, रेलवे स्टेशन, घंटाघर चौराहा, अंबाला रोड फ्लाईओवर और ढमोला नदी पुल पर सुबह के समय असहाय लोग ठंड के कारण ठिठुरते नजर आए। इसके अलावा दैनिक यात्रियों को भी कंपकंपाते हुए अपने गंतव्य की ओर निकलना पड़ा। बाद में दोपहर में जब धूप निकली तो लोगों ने हल्की राहत महसूस की। इसके बाद शाम को फिर से शीतलहर का प्रकोप बना रहा। शनिवार को न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुजफ्फराबाद स्थित मौसम वेधशाला के प्रभारी उमेश कुमार के मुताबिक रविवार को मौसम का मिजाज बदल सकता है। ठंड में इजाफा होने का पूर्वानुमान है।

सहारनपुर में घने कोहरे और ठंड के चलते रेलवे कॉलोनी में अलाव का सहारे लेते लोग

सहारनपुर में घने कोहरे और ठंड के चलते रेलवे कॉलोनी में अलाव का सहारे लेते लोग- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में घने कोहरे और ठंड में जाते लोग

सहारनपुर में घने कोहरे और ठंड में जाते लोग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed