{"_id":"5c8e9433bdec22142c5caa34","slug":"co-operation-with-women-demanded-in-such-a-way","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशामुक्ति अभियान में इस प्रकार से मांगा महिलाओं से सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशामुक्ति अभियान में इस प्रकार से मांगा महिलाओं से सहयोग
Mon, 18 Mar 2019 12:08 AM IST
Prag Gupta
ब्यूरो, सहारनपुर
ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: Prag Gupta
Updated Mon, 18 Mar 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
नशामुक्ति में सहयोग के लिए महिलाओं को शपथ दिलाती पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के गागलहेड़ी में जहरीली कच्ची शराब पीने से 25 से अधिक अकाल मौतों से त्रस्त गांव कोलकी कलां में रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा नशा मुक्ति कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर पुलिस अधिकारियों ने नशे से दुष्परिणाम बताते हुए गांव वालों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई। ग्रामीणों ने भी संकल्प लिया कि ना तो वे खुद शराब पीएंगे और ना ही किसी दूसरे को गांव में शराब पीने देंगे।
अमर उजाला के अभियान अपराजिता 100 मिलियन स्माइल के तहत ग्राम कोलकी कला में नशा मुक्ति कार्यशाला का शुभारंभ सीओ सदर चौब सिंह ने किया। कार्यशाला में सीओ सदर चौब सिंह ने कहा कि हमारे देश की जनसंख्या का एक बड़ा भाग आज भी नशे का आदि है। नशा एक ऐसी समस्या है जिससे नशा करने वालों के साथ साथ उसका खामियाजा उसका पूरा परिवार भुगतता है।
यदि कोई परिवार नशे से बर्बाद होगा तो उसका प्रभाव समाज पर भी पड़ेगा। जब समाज ही नहीं रहेगा, तो देश भी बिखरता चला जाएगा। देश के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए लोगों को नशे के जाल से निकालना होगा। इसके लिए हमें लोगों को जागरूक करना होगा। यदि हम मिलकर प्रयास करें, तो निश्चित ही हम अपने समाज और देश को नशा मुक्त कर सकते हैं। उन्होंने गांव वालों से होली के दौरान तथा लोक सभा चुनाव में भी शराब को न पीने की सलाह दी। कहा कि होली का पर्व आपसी प्यार का है ना कि नशा करके लडाई झगडे से पर्व की खुशी खराब करने का।
विज्ञापन
महिला थाना प्रभारी सरिता सिंह ने कि नशा एक सामाजिक बुराई है। नशा मानसिक व सामाजिक समस्या है और इसके इलाज के लिए व्यक्ति, परिवार, दोस्त, समाज और कानून को एक साथ मिलकर एक दिशा में काम करना पड़ेगा तभी हम इस नशा नामक बुराई को समाज से अलग कर सकते हैं। अपने देश को नशा मुक्त कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि आज हमारे देश की लगभग 37 प्रतिशत आबादी नशे की चपेट में है। हम मिलकर ही सामाजिक चेतना के द्वारा इस बुराई को जड़ से खत्म कर सकते हैं। गागलहेड़ी थाना प्रभारी आदेश त्यागी कहा कि हमें सबसे पहले युवा पीढ़ी को नशे की दलदल में फंसने से रोकना होगा। इसके लिए पूरे समाज को मिलकर प्रयास करने होंगे।
युवाओं को युवा की तरह सोचना होगा कि जिस बुराई को वह खरीद रहे हैं कहीं उसका प्रभाव उनके स्वास्थ्य, परिवार व समाज पर तो नहीं पड़ रहा है। उन्होंने नशे के अवैध कारोबार पर पूर्ण रूप से पुलिस द्वारा अंकुश लगाए जाने में सहयोग की अपील भी ग्रामीणों से की। उन्होंने ग्रामीणों को अपने गांव के लोगों को नशा मुक्त करने की शपथ भी दिलवाई।
कार्यक्रम का संचालन ग्राम प्रधान रामगोपाल द्वारा किया। इस अवसर जयदीप, सुमित पाल, हिमांशु, भूपेंद्र, अशोक कुमार, रमेश सिंह, सतपाल सिंह, संजय कुमार, सुरेंद्र सिंह, जयपाल सिंह, धर्मपाल सिंह, ओमप्रकाश, इंद्र सिंह, ऋषि कुमार, धर्म सिंह, अमरीश, मुकेश कुमार, अमन, नंदराम, दीपक, मोनू, नदीम, मुकेश सहगल, कंवरसैन, मोंटी, गुड्डी देवी, बबीता देवी, सुमन, ललिता, अंजू, ललतेश, नीलम, भोपाली, माया, बबली आदि मौजूद रही।
सीओ सदर चौब सिंह ने शराब पीकर गांव में हुड़दंग करने वालों की शिकायत दर्ज कराने के लिये गांव की महिलाओ को फोन नंबर जारी किये। बताया कि महिलाएं किसी भी वक्त इन नंबरों पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। 9454404182-- 9454401606 ---100--1090