फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   CM Yogi Visit: Yogi hit multiple targets with one plateform from the stage in Saharanpur, spoke candidly

CM Yogi Visit: सहारनपुर में मंच से एक तीर से कई निशाने साध गए योगी, हर स्थानीय मुद्दे पर बेबाकी से बोले

Mon, 17 Mar 2025 10:06 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 17 Mar 2025 10:06 PM IST
सार

सहारनपुर में आज सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से एक तीर से कई निशाने साधे।

विज्ञापन
CM Yogi Visit: Yogi hit multiple targets with one plateform from the stage in Saharanpur, spoke candidly
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भले ही ऋण वितरण कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे हों, लेकिन उन्होंने एक तीर से कई निशाने साधे। युवाओं को ऋण बांटे, उद्यमियों और बेटियों की सुरक्षा का अहसास दिलाया।

विज्ञापन


खिलाड़ियों के लिए तैयार हो रहे स्पोर्ट कॉलेज पर भी बेबाकी से बोले। महानगर में होने वाले जलभराव को भी संबोधन का हिस्सा बनाकर आम जनता को संदेश दिया कि यहां की हर समस्या उनके जेहन में है, जिसका समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ ने 1:57 पर संबोधन शुरू किया। करीब 29 मिनट तक चले संबोधन में कहा कि कुंभ और होली के सफल आयोजन के बाद यहां आया हूं। सहारनपुर में आते ही यहां के उद्यमी और किसानों ने काफी कुछ सीखने को मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ऊर्जा प्रदान होती है। युवाओं को साधते हुए कहा कि मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय किसी समय में कल्पना था, लेकिन अब विवि में कक्षाएं भी चल रहीं हैं। कुछ साल बाद इसकी अपनी विशेष पहचान होगी।

पर्यटकों को लेकर कहा कि सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी का भी सुंदरीकरण कराया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को गर्मी-सर्दी और बरसात में कोई परेशानी न हो।

खिलाड़ियों को साधते हुए कहा कि पिछली सरकार से स्पोर्ट कॉलेज बन रहा था, लेकिन पूरा ही नहीं हुआ। हमने इसे पूरा किया और जल्द ही कक्षाएं भी शुरू होंगीं। मेडिकल कॉलेज में सुविधाएं बढ़ाने का काम किया जा रहा है। कहा कि यह महानगर स्मार्ट सिटी है, स्मार्ट सिटी जैसा दिखना चाहिए, जो कमी है उसे भी दूर किया जाएगा।

सभागार में मौजूद लोगों का उत्साह देखकर योगी जलभराव की समस्या का जिक्र करने से भी नहीं चूके। कहा कि मुझे पता है कि यहां कुछ स्थानों पर जलभराव होता है। अगले एक-दो साल में उसका स्थाई समाधान करा दिया जाएगा। इस पर लोगों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया।

सरसावा एयरपोर्ट से जल्द शुरू होगी हवाई यात्रा
सरसावा एयरपोर्ट को लेकर कहा कि वहां के लिए एयरक्राफ्ट मंगाए जा रहे हैं। जल्दी ही हवाई यात्रा शुरू कर दी जाएंगी। बता दें, कि एयरपोर्ट के उद्घाटन को पांच माह से ज्यादा समय बीत चुका है। उद्यमियों से भी आह्वान किया कि सरकार ने 33 पॉलिसी बनाई हैं, जो भी उन्हें पूरा कर रहा है उसके उद्योग को लगाने के लिए हर संभव मदद की जाएगी।

योगी ने महानगर की दशकों पुरानी समस्या बस स्टैंड का भी जिक्र छेड़ा। कहा कि यहां बस स्टैंड सबसे बड़ी समस्या थी, उसे भी दूर करा दिया गया। आम की यहां पर अच्छी फसल होती है। किसानों को अधिक से अधिक फायदा मिले, यह ध्यान में रखते हुए आम पैक हाउस बनाया गया।

पुलिस में भर्ती होने वाले युवाओं के बीच पहुंचें जनप्रतिनिधिमुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों को भी जिम्मेदारी सौंपी। कहा कि आपके क्षेत्र से जितने भी युवा पुलिस में भर्ती हुए हैं उनके बीच जाइए। ट्रेनिंग में जाने से पहले उनकी बातों को सुनें। उन्हें अहसास दिलाए कि सरकार उनके साथ है। यहां रिश्वतखोरी नहीं, बल्कि प्रतिभाशाली युवा भर्ती होते हैं, जो दूसरों के लिए भी प्रेरणा बनें।

बुलंदशहर के परिवार ने कमाए लाखों
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ मेले के दौरान प्रयागराज और आसपास के जिलों ने भी आतिथ्य संस्कार का संदेश दिया। किसी ने फोटोग्राफी तो किसी ने चाय की दुकान और नाविक का काम कर लाखों रुपये कमाए।

बुलंदशहर के एक व्यक्ति ने फोटोग्राफी की और तुरंत फोटो निकालकर दिए। जब उससे पूछा गया कि कितने रुपये कमा लेते हो तो बताया कि एक दिन में लाखों की आमदनी होती है। कुंभ धर्मलाभ के साथ-साथ लोगों के रोजगार का जरिया भी बना। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed