फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   CM Yogi Adityanath will visit Saharanpur, will conduct aerial inspection of flood affected areas and Kanwar

UP: CM योगी आज आएंगे सहारनपुर, बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों-कांवड़ यात्रा का करेंगे हवाई निरीक्षण, यह रहेगा कार्यक्रम

Fri, 14 Jul 2023 12:05 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 14 Jul 2023 12:05 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार यानी आज सहारनपुर दौरे पर रहेंगे। सीएम यहां बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करेंगे साथ ही कांवड़ यात्रा का भी जायजा लेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री बैठक कर व्यवस्थाओं की भी समीक्षा करेंगे।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath will visit Saharanpur, will conduct aerial inspection of flood affected areas and Kanwar
कांवड़ यात्रा, सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर जनपद के दौरे पर आएंगे। वो बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र को हवाई निरीक्षण करेंगे। साथ ही कांवड़ यात्रा का भी जायजा लेंगे। सीएम के आगमन की जानकारी प्रशासन को मिलते ही जिला पुलिस प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन


जनपद में बीते पांच दिनों से भारी बारिश के चलते यमुना समेत तमाम नदियों में उफान है। जिस कारण जनपद में करीब 30 और महानगर में 13 कॉलोनियां भारी जल भराव के चलते बाढ़ की चपेट में हैं। साथ ही इन दिनों कांवड़ यात्रा चल रही है, जो अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। ऐसे में अचानक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद के दौरे पर आ रहे हैं।
विज्ञापन


 

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यानी आज सहारनपुर आएंगे। वह बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण करेंगे। यहां अधिकारियों के साथ बैठक के उपरांत वह सहारनपुर से लेकर गाजियाबाद तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के साथ ही कांवड़ यात्रा मार्ग का हेलीकॉप्टर द्वारा हवाई निरीक्षण करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार दोपहर 1.15 बजे वायुयान द्वारा सरसावा एयरपोर्ट पर पहुंचेगें। यहां से हेलीकॉप्टर द्वारा जनपद में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण करते हुए सहारनपुर पुलिस लाइन में 1.30 बजे आएंगे।

यहां से वह जेवी जैन डिग्री कॉलेज में बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण कर यहां राहत कार्यो का जायजा लेंगे। यहां स पुलिस लाइन आएंगे और सभागार में जन प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक के उपरांत 3.10 बजे पुलिस लाइन के हेलीपैड से हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और कांवड़ यात्रा मार्ग हवाई का निरीक्षण करते हुए हिंडन एयरपोर्ट, गाजियाबाद जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed