फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   CM Yogi Adityanath will come to Saharanpur for review Meeting with officers

सीएम दौरा: समीक्षा बैठक करने जल्द आ सकते हैं योगी आदित्यनाथ, अफसरों में मचा हड़कंप, तैयारियों में जुटा प्रशासन

Mon, 01 Aug 2022 07:42 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 01 Aug 2022 07:42 PM IST
सार

सीएम योगी के दौरे की सूचना मिलने से अधिकारियों में हड़कंप मचा है। जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले का दौरा कर सकते हैं। अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath will come to Saharanpur for review Meeting with officers
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जल्द ही सहारनपुर जनपद में आने की संभावना है। उनके आने की चर्चाओं के बीच जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। वहीं मुख्यमंत्री के प्राथमिकताओं वाली योजनाओं की समीक्षा करने के साथ ही उनमें तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए हैं। मुख्यमंत्री सहारनपुर से ही मंडलीय समीक्षा बैठकों का शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन


सीएम योगी के जल्द ही जनपद में आने की संभावना के चलते जिले में प्रशासनिक कवायद तेज हो गई है। तमाम विभागों को तैयारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री अगस्त की शुरुआत में कभी भी आ सकते हैं। सीएम के दौरे को लेकर अफसरों में भी हडकंप की स्थिति बनी है। मुख्यमंत्री के आगमन की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने रविवार को विकास भवन सभागार में सभी विभागों की समीक्षा बैठक की और उन्हें तैयारी रखने के लिए कहा है। खास तौर पर मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली योजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है। समीक्षा बैठक के साथ ही मुख्यमंत्री जनपद में किसी भी परियोजना का औचक निरीक्षण भी कर सकते हैं। इसको लेकर भी प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP Lekhpal Exam: सॉल्वर गैंग के मास्टरमाइंड की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश, गिरफ्तारी होने पर खुलेंगे बड़े राज
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के जल्द ही जनपद में आगमन की संभावना है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उम्मीद है कि मुख्यमंत्री मंडलीय समीक्षा बैठकों का शुभारंभ सहारनपुर से ही करेंगे। सभी अधिकारियों को पूरी तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed