फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Meerut STF team have raided in many villages of Baghpat for mastermind in case of UP Lekhpal Exam

UP Lekhpal Exam: सॉल्वर गैंग के मास्टरमाइंड की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश, गिरफ्तारी होने पर खुलेंगे बड़े राज

Mon, 01 Aug 2022 06:25 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 01 Aug 2022 06:25 PM IST
सार

सॉल्वर गैंग के मास्टरमाइंड की तलाश में एसटीएफ ने सोमवार को ताबड़तोड़ दबिश दी। दबिश के दौरान बागपत पुलिस भी साथ रही लेकिन, आरोपी हत्थे नहीं चढ़ सका। 

विज्ञापन
Meerut STF team have raided in many villages of Baghpat for mastermind in case of UP Lekhpal Exam
सॉल्वर गैंग के आरोपी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा के सॉल्वर गैंग के मास्टरमाइंड को पकड़ने के लिए सोमवार को एसटीएफ ने बागपत के कई गांवों में ताबड़तोड़ दबिश दी, लेकिन कोई आरोपी हाथ नहीं लगा।

विज्ञापन


बता दें कि 31 जुलाई को मुरादाबाद में लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा संपन्न हुई थी। इस दौरान एसटीएफ ने अलग-अलग जगहों से सॉल्वर गैंग के 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए युवकों में एक छपरौली निवासी भी बताया गया। वहीं सॉल्वर गैंग का मास्टरमाइंड जनपद बागपत का रहने वाला बताया गया है। चर्चा है कि उक्त मास्टरमाइंड आरोपी नगर का ही रहने वाला है। 
विज्ञापन


वहीं सोमवार को एसटीएफ मेरठ ने स्थानीय पुलिस कर्मियों के साथ बड़ौत, बावली, मलकपुर, रूस्तमपुर, जौनमाना, ढ़िकाना सहित अन्य गांवों में ताबड़तोड़ दबिश दी। हालांकि नतीजा शून्य रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि एसटीएफ मेरठ ने मुरादाबाद से नीरज, मोहित निवासी सोनीपत, रविंद्र निवासी सोनीपत और संदीप निवासी तिलवाड़ा छपरौली (बागपत) को गिरफ्तार किया था। बागपत का ही मास्टरमाइंड सुमित फरार बताया गया है। बागपत का सचिन भी 2018 में पुलिस भर्ती परीक्षा में सेंधमारी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। सचिन का दोस्त सुमित बागपत के हेवा गांव का रहने वाला बताया है। 


यह भी पढ़ें: भयावह तस्वीरें: चंद मिनटों में उजड़ गईं पांच जिंदगियां, खौफनाक मंजर देख कांपी लोगों की रूह, ये थी हादसे की वजह

यूपी टीईटी परीक्षा में मेरठ से गिरफ्तार किया गया मोनू निवासी बड़ौत भी अभी कुछ दिन पहले जेल से बाहर आया है। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि एसटीएफ और स्थानीय पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है, जल्द ही आरोपी पुलिस हिरासत में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed