फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CM Yogi Adityanath visit to Sharanpur and Shamli today, read full story

CM Yogi Visit: सहारनपुर में मंच से गरजे योगी आदित्यनाथ, कहा-अतीत हो गए माफिया-अपराधी, यूपी में भयमुक्त माहौल

Mon, 24 Apr 2023 12:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर/शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर/शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 24 Apr 2023 12:13 PM IST
सार

सूबे के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर और शामली दौरे पर हैं। सबसे पहले वह सहारनपुर से नगर निकाय चुनाव का शंखनाद करने पहुंचे हैं।  यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी में भयमुक्त माहौल है। माफिया और अपराधी अब अतीत हो गए। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath visit to Sharanpur and Shamli today, read full story
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज नगर निकाय चुनाव का शंखनाद सहारनपुर से कर रहे हैं। उन्होंने सहारनपुर के महाराज सिंह डिग्री कॉलेज मैदान पर जनसभा को संबोधित किया और फिर शामली के लिए रवाना हो गए। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। संगठन ने भी कार्यक्रम को लेकर ताकत झोंक रखी है। जनसभा स्थल पर सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई थी। 

विज्ञापन


नगर निकाय चुनावों में भाजपा के पक्ष में अपील करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर रैली को संबोधित करने पहुंचे। वह दोपहर 12 बजकर एक मिनट पर राजकीय वायुयान से सरसावा के ग्राम सोराना में वायुसेना की हवाई पट्टी पर उतरे। 12 बजकर 11 मिनट पर हेलीकॉप्टर में सवार होकर सहारनपुर के लिए उड़ चले। मंडल आयुक्त सहारनपुर डॉ. लोकेश एम, डीआईजी अजय साहनी तथा एसपी देहात सागर जैन ने मुख्यमंत्री का अभिवादन करते हुए स्वागत किया। 
विज्ञापन


अतीत हो गए माफिया और अपराधी: सीएम योगी
जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सहारनपुर विकास के पथ पर अग्रसर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज कायम है। प्रदेश की कानून व्यवस्था आज पूरे देश में नजीर बन चुकी है। माफिया और अपराधी अब अतीत हो गए, आज यूपी में भयमुक्त माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

CM Yogi Adityanath visit to Sharanpur and Shamli today, read full story
CM rally - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि 2017 से पहले की सरकारों को सहारनपुर में दंगा कराने से ही फुर्सत नहीं थी। पहले नौजवानों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जाते थे। बेटियों को लेकर माता-पिता चिंतित रहते थे, लेकिन आज भाजपा सरकार ने भय मुक्त वातावरण दिया है।

कहा कि 6 वर्ष में 54 लाख से अधिक गरीबों को आवास दिलाया। 2 करोड़ 61 लाख गरीबों को 1-1 शौचालय, 1 करोड़ 75 लाख गरीबों को फ्री रसोई गैस कनेक्शन, 1 करोड़ 55 लाख गरीबों को फ्री बिजली कनेक्शन देने का कार्य डबल इंजन की सरकार ने किया। प्रदेश के 10 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना, आयुष्मान भारत योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 5 लाख रुपए का सालाना बीमा कवर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें दे रहीं हैं।

शहरों व कस्बों के विकास के लिए तीसरे इंजन की जरूरत
उन्होंने कहा कि मां शाकभरी और मां बाला सुंदरी की पावन धरा से मैं आज निकाय चुनाव का शंखनाद करने आया हूं। केंद्र की मोदी सरकार और यूपी की योगी सरकार डबल इंजन से विकास कार्य करा रही है, लेकिन अब शहरों और कस्बों के विकास के लिए तीसरे इंजन की भी जरूरत है। इसलिए विकास की गति ट्रिपल इंजन से हो इसके लिए निकाय चुनाव में भाजपा के सभी प्रत्याशियों को विजय बनाकर विकास की गति को बढ़ाना होगा। 

CM Yogi Adityanath visit to Sharanpur and Shamli today, read full story
शामली में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में जनसभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री योगी शामली में निकाय चुनाव का शंखनाद करने के लिए पहुंचे। यहां वीवी इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी और आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कर्फ्यू नहीं लगता आज कांवड़ यात्रा निकलती है। आज दंगा नहीं, गुंडा टैक्स नहीं, बल्कि गुंडा टैक्स वसूली करने वालों की गर्मी शांत हो गई। मैंने कहा कि बेफिक्र होकर काम करिए।

कहा कि मैं माताओं और बहनों का आभारी है जिन्होंने सुरक्षा की गारंटी की बात पर कमल के फूल पर मतदान किया। 10 मार्च 2022 को जब ईवीएम खोलेंगे तो कमल ही कमल नजर आएगा। मैंने कहा थी गर्मी शांत हो जाएगी, वैसे भी मौसम बहुत सुहावना हो गया है। गुंडा टैक्स वसूली करने वाले न जाने कहा चले गए कोई नहीं जानता। कोई आंसू बहाने वाला थी नहीं है। आज कांधला, कैराना की रौनक अलग ही नजर आती है। 

पहले व्यापार पर होती थी गुंडा टैक्स की वसूली
यहां जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि याद करिए पहले शामली की क्या स्थिती रहती थी। कैराना से व्यापारियों का पलायान, नौजवानों को रोजगार नहीं थी। व्यापार पर जबरन गुंडा टैक्स की वसूली होती थी। और बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थी।

आज कर्फ्यू नहीं लगता, कांवड़ यात्रा निकलती है
पीएम मोदी के के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी और आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कर्फ्यू नहीं लगता आज कांवड़ यात्रा निकलती है। आज दंगा नहीं, गुंडा टैक्स नहीं, बल्कि गुंडा टैक्स वसूली करने वालों की गर्मी शांत हो गई। मैंने कहा कि बेफिक्र होकर काम करिए। मैं माताओं और बहनों का आभारी है जिन्होंने सुरक्षा की गारंटी की बात पर कमल के फूल पर मतदान किया। मैंने कहा था कि 10 मार्च 2022 को जब ईवीएम खोलेंगे तो कमल ही कमल नजर आएगा। मैंने कहा था कि गर्मी शांत हो जाएगी, वैसे भी मौसम बहुत सुहावना हो गया है। गुंडा टैक्स वसूली करने वाले न जाने कहा चले गए कोई नहीं जानता। कोई आंसू बहाने वाला थी नहीं है। आज कांधला, कैराना की रौनक अलग ही नजर आती है। 

यह भी पढ़ें: यश हत्याकांड: सुपारी लेकर छात्र की हत्या करने वाला 25,000 का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

इसके अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ खेड़ी बैरागी में नाथ संप्रदाय के मंदिर में बाबा न्यादर दास की 121वीं जयंती कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। प्रशासन मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों में जुट गया है। डीएम-एसपी ने दोनों हेलीपैड का दौरा कर अधीनस्थों को दिशा-निर्देश दिए।

खेड़ी बैरागी में कार्यक्रम में शामिल होने से पहले सीएम योगी ने ट्वीट करते हुए लिखा- 'वैदिक कालीन स्मृतियों को संजोए जनपद सहारनपुर, शामली एवं अमरोहा के पुरुषार्थी और राष्ट्रवादी जन के मध्य आज मुझे आने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। ऐसी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक उर्वर वसुधा के विकासवादी, उद्यमशील एवं रचनाधर्मी मानस से संवाद हेतु मैं अत्यंत उत्सुक हूं।'

बाबा शेरनाथ ने दिया था मुख्यमंत्री को निमंत्रण
खेड़ी बैरागी में तपोभूमि समाधि स्थल पर बाबा न्यादरदास की जयंती हर वर्ष 24 अप्रैल को मनाई जाती है। योगी रोहताश ने बताया कि बाबा शेरनाथ ने मुख्यमंत्री को कार्यक्रम का निमंत्रण दिया था। जयंती प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाई जाती है। जिसमें ग्रामीण बढ़-चढ़कर सहयोग करते हैं।

भंडारे के लिए रसगुल्ले किए गए तैयार
बाबा न्यादर दास की जयंती पर भंडारे के लिए पिछले कई दिन से तैयारी चल रही हैं। रविवार को रसगुल्ले बनाए गए। भंडारे में पूरी और सब्जी का प्रसाद नाथ संप्रदाय के संत और ग्रामीण ग्रहण करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed