फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Accused of student murder arrested in encounter in Baghpat

यश हत्याकांड: सुपारी लेकर छात्र की हत्या करने वाला 25,000 का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Mon, 24 Apr 2023 09:08 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 24 Apr 2023 09:08 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में सुपारी लेकर छात्र यश की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी और 25000 के इनामी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Accused of student murder arrested in encounter in Baghpat
मुठभेड़ - फोटो : Amar ujala

विस्तार

बड़ौत के मलकपुर गांव के छात्र यश हत्याकांड में फरार चल रहे 25,000 के ईनामी बदमाश को रविवार की देर रात्रि एसओजी टीम ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। जिससे सीएचसी से जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। आरोपी पर लूट, हत्या, रंगदारी ओर गैंगस्टर सहित लगभग 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम ने आरोपी से एक तमंचा दो जिंदा कारतूस भी बरामद की है।
विज्ञापन


आपको बता दें कि मलकपुर गांव के कक्षा 12 के छात्र यश 21 पुत्र हरेंद्र की हत्या उसी के छोटे भाई हाईस्कूल के छात्र वंश ने गत चार अप्रैल को डेढ़ लाख रुपये की सुपारी देकर कराई थी। यश का शव बड़ौत में छपरौली रोड स्थित रजबहे के पास पड़ा मिला था। सूचना पर एसपी अर्पित विजयवर्गीय के अलावा सीओ हरीश भदौरिया, इंस्पेक्टर एनएस सिरोही, डॉग स्कवाड की टीम भी मौके पर पहुंची थीं।
विज्ञापन


इस मामले में मृतक के पिता ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बाद मे पुलिस ने इस हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया था। पुलिस का दावा है कि यश की हत्या उसके ही छोटे भाई हाईस्कूल के छात्र वंश (18) ने डेढ़ लाख की सुपारी देकर धनौरा के बदमाश प्रभास पुत्र सुरेंद्र, भगत निवासी इटावा गांव जनपद मुजफ्फरनगर व गांव के ही एक अन्य युवक से कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हत्याकांड में पुलिस ने मृतक छात्र यश के भाई वंश ओर आरोपी भगत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि 25000 का इनामी बदमाश प्रभास ओर मलकपुर गांव का एक युवक दीपक फरार चल रहा था।

रविवार की देर रात्रि एसओजी टीम को सूचना मिली थी यश कांड में शामिल 25000 का इनामी बदमाश मलकपुर रोड पर खडा है और किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है।

सूचना पर एसओजी टीम मौके पर पहुंची और बदमाश की घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाश प्रभास ने पुलिस पर फायरिंग की। जिसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में प्रभास पुत्र सुरेंद्र निवासी धनोरा घायल हो गया।  


आरोपी  पर लूट, हत्या, रंगदारी, गैंगस्टर आदि के लगभग 20 मुकदमे दर्ज है आरोपी बदमाश के पास से एक तमंचा, 2 कारतूस भी बरामद हुए है।  घायल बदमाश को एसओजी टीम में शामिल रविंद्र पलावत, मोनू शर्मा, दीपक, अरुण ने जिला अस्पताल भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed