{"_id":"e6d3f3607d59604d4897884b67088469","slug":"cm-stranded-in-jam-for-an-hour-on-the-highway-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर एक घंटा जाम में फंसे मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर एक घंटा जाम में फंसे मुख्यमंत्री
ब्यूरो/अमर उजाला, छुटमलपुर
Updated Sun, 13 Dec 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवालिक पहाड़ियों में निर्माणाधीन पुलियाओं पर आए दिन लगने वाले जाम में शनिवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत भी फंस गए। करीब 15 किमी का सफर तय करने में उन्हें पौना घंटा लगा।
सीएम के जाम में फंसने की खबर पर दोनो राज्यों की पुलिस ने खासी मशक्कत करके काफिले को निकाला। इसके बाद ही मुख्यमंत्री अपने निर्धारित कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो सके।मुख्यमंत्री हरीश रावत को शनिवार को हरिद्वार के झबरेड़ा में जनसभा को संबोधित करने जाता था।
सीएम के नजदीकी छात्र नेता एडवोकेट मोहम्मद मुस्तफा ने बताया कि पहले मुख्यमंत्री का कार्यक्रम हेलीकाप्टर से दुपहर साढ़े 12 बजे देहरादून से उड़ने का था लेकिन कोहरे के कारण हेलीकाप्टर से जाने का प्रोग्राम रद् करना पड़ा और सीएम सड़क मार्ग से झबरेड़ा के लिए निकले।
विज्ञापन
अचानक कार्यक्रम बदले जाने के चलते यूपी पुलिस को भी समय से उनके सड़क मार्ग से आने की सूचना नहीं हो सकी। दुपहर एक बजे सीएम देहरादून से निकले और सवा बजे डाट मंदिर पार करते ही उन्हें जाम से रूबरू होना पड़ा। मुख्यमंत्री के जाम में फंसते ही यूके और यूपी की पुलिस में हड़कंप मच गया।
आनन फानन में देहरादून के पटेल नगर और यूपी के बिहारीगढ़ एवं फतेहपुर थानों से फोर्स मौके पर भेजा गया। खासी मशक्कत के बाद करीब पौना घंटा में सीएम का काफिला 15 किमी का रास्ता तय कर सका। सीएम के मोहंड से निकलने के बाद ही पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली।
सीएम के जाम में फंसने के बाद इसी मार्ग से उनकी वापसी होने के चलते शनिवार की रात दस बजे तक इस पूरे सड़क मार्ग पर दो सौ से भी ज्यादा पुलिसकर्मी यूके और यूपी पुलिस के तैनात किए गए थे।