{"_id":"5f2af51f8ebc3e3d2038f616","slug":"cm-mausi-saharanpur-news-mrt494817376","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम की मौसी ने भी लाइव देखा भूमि पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम की मौसी ने भी लाइव देखा भूमि पूजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम की मौसी ने भी लाइव देखा भूमि पूजन
सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बुधवार को जब प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में भूमि पूजन कार्यक्रम में मौजूद थे तो सहारनपुर में सीएम की मौसी सरोज देवी खुशी मना रही थीं। उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर का शिलान्यास होने पर बहुत खुशी मिली है।
सरोज देवी सहारनपुर के नवीननगर में रहती हैं। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर का शिलान्यास कार्यक्रम उन्होंने टीवी पर लाइव देखा। भगवान श्रीराम करोड़ों लोगों की आस्था के प्रतीक हैं। लोगों को काफी समय से मंदिर निर्माण का इंतजार था, अब वह समय आ ही गया। जब भी समय मिलेगा, वह अयोध्या जाकर दर्शन जरूर करेंगी। सरोज देवी के पुत्र सतेंद्र सिंह बिष्ट सहित परिवार के सभी लोगों ने भगवान राम के मंदिर का शिलान्यास होने पर खुशी जताई।