{"_id":"67bf66745d56646cf20d5070","slug":"clouds-covered-the-sky-drizzle-is-possible-power-supply-was-disrupted-for-12-hours-thousands-faced-problems-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-143563-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: छाईं घटाएं, हो सकती है बूंदाबांदी12 घंटे विद्युत सप्लाई रही बाधित, हजारों ने झेली परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: छाईं घटाएं, हो सकती है बूंदाबांदी12 घंटे विद्युत सप्लाई रही बाधित, हजारों ने झेली परेशानी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। अंबाला रोड पर 33केवी फीडर के केबल बाॅक्स में खऱाबी आने से दर्जन भर काॅलोनियों की बिजली गुल हो गई। विद्युत निगम के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद फॉल्ट को ठीक किया। सुबह के समय बिजली नहीं आने के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मंगलवार की रात करीब डेढ़ बजे 33केवी फीडर के केबल बॉक्स में फाल्ट आने से अंबाला रोड और उसके आस-पास बसी काॅलोनियां, पुल कंबोहान, आनंद नगर, अशोक नगर, ढोली खाल, गुरुद्वारा रोड, नदीम काॅलोनी, जाटव नगर, दाऊसराय, कमेला काॅलोनी, मच्छीयारन आदि क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। बिजली नहीं आने के चलते पेयजल आपूर्ति गड़बड़ा गई। लोगों को अपने दैनिक कार्यों को निपटाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। क्षेत्रीय पार्षद मंसूर बदर ने बताया कि बिजली में फाल्ट आने के चलते कई काॅलोनियों की विद्युत व्यवस्था ठप्प हो गई।
इस संंबध में विद्युत निगम के अधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बाद विद्युत कर्मी और अधिकारी मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद करीब 12 घंटे बाद विद्युत व्यवस्था सुचारु हो पाई।