{"_id":"5ddc04638ebc3e5494744386","slug":"clerk-accuses-drug-inspector-of-threatening-saharanpur-news-mrt4553908169","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग इंस्पेक्टर ने दी गोली मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रग इंस्पेक्टर ने दी गोली मारने की धमकी
विज्ञापन
सहारनपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के एक लिपिक ने ड्रग इंस्पेक्टर पर गाली गलौज करने तथा गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामला चर्चाओं का विषय बना हुआ है। पीड़ित ने उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर जान और माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
पीड़ित लिपिक गिट्टी जेम्स ने सहायक आयुक्त (औषधि), सहारनपुर मंडल को पत्र लिखा है। जिसमें ड्रग इंस्पेक्टर संदीप कुमार पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। गिट्टी जेम्स ने बताया कि किसी व्यक्ति के द्वारा पोर्टल पर शासन से शिकायत की गई है। ड्रग इंस्पेक्टर उन पर शिकायत कराने का शक कर रहे हैं। जेम्स का आरोप है कि इसी बात को लेकर 21 नवंबर को ड्रग इंस्पेक्टर ने उनके साथ गाली गलौज की। बल्कि गोली मारने की धमकी दी। जेम्स का कहना है कि धमकी के बाद से वह काफी डरे हुए हैं। इसी वजह से वह दफ्तर जाने से भी कतरा रहे हैं। उन्होंने अधिकारी से जान और माल की सुरक्षा कराने तथा आरोपी के विरुद्घ कार्रवाई करने की मांग की है। जैम्स ने बताया कि उन्होंने कमिश्नर सहारनपुर मंडल, संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी और शासन को भी पत्र लिखकर अवगत कराया है।
बेबुनियाद हैं लिपिक के आरोप : डीआई
आरोपित ड्रग इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने लिपिक के आरोपों केे बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि लिपिक ऑफिस में शराब पीकर आता है, जिसकी वजह से वह काम भी नहीं कर पाता है। कई बार उसको शराब नहीं पीकर आने की हिदायत दी गई है। इसके बावजूद वह शराब पीकर आ रहा है। हो सकता है इसी वजह से उसने मनगढ़ंत आरोप लगाए हों।