फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Cleaners honored by garlanding them

सफाई कर्मियों को माला पहनाकर सम्मानित किया

Mon, 24 May 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Cleaners honored by garlanding them
सहारनपुर। नवीन नगर में आयोजित कार्यक्रम में सफाईकर्मियों को कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित किया गया। महापौर और नगरायुक्त के द्वारा सफाईकर्मियों को जरूरी सामान जैसे तौलिया, साबुन, सैनिटाइजर, मास्क और गलब्स आदि भेंट किए गए।
विज्ञापन

सोमवार को वार्ड 16 में पार्षद नरेश रावत और अंकुर अग्रवाल के संयोजन में सफाईकर्मियों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में महापौर संजीव वालिया, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम और भाजपा के महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने सफाईकर्मियों को सम्मानित किया। महापौर संजीव वालिया ने सभी सफाई निरीक्षकों, सफाई नायकों व सफाई कर्मियों तथा सैनिटाइजेशन और फॉगिंग अभियान में लगे कर्मचारियों के कार्य की सराहना की। साथ ही पार्षदों के सहयोग को भी सराहा। नगरायुक्त ज्ञानेंद्रसिंह ने कहा कि निगम का प्रयास है यही है कि प्रत्येक वार्ड में हर गली के हर घर तक सफाई और सैनिटाइजेशन व चूना छिड़काव कराया जाए। उन्होंने कहा कि निगरानी समितियां बेहतर काम कर रही है। निगम द्वारा समितियों को थर्मल स्कैनर, ऑक्सीमीटर, गलब्स, मास्क और सैनिटाइजर उपलब्ध कराए गए हैं। पार्षद नरेश रावत और पार्षद अंकुर अग्रवाल ने कहा कि निगम अधिकारी हर रोज वार्डों में पार्षदों से मिलकर हालात का जायजा ले रहे हैं, लेकिन कुछ विपक्षी पार्षद अधिकारियों की आलोचना के बहाने निगम के काम को बदनाम कर रहे हैं। कार्यक्रम में सफाई निरीक्षक आशीष, सफाई नायक प्रकाश, राजकुमार, मोंटू, सुलेख, अंकित, रिंकू,, दीपक, मोनू, बाबूराम, शिमला, रेखा, सुषमा, सुरेशो, जयचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed