फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Clean survey team returned after conducting a silent survey

गुपचुप सर्वे करके लौट गई स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम

Tue, 30 Mar 2021 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Clean survey team returned after conducting a silent survey
गुपचुप सर्वे करके लौट गई स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम
विज्ञापन

पांच सदस्यों की टीम ने शौचालय, एमआरएफ सेंटर और एसटीपी का किया सर्वे
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण - 2021 के तहत शहरी विकास मंत्रालय भारत सरकार की टीम तीन दिन पहले निर्धारित स्थलों का सर्वे कर लौट गई। टीम गोपनीय तरीके से आई थी। निगम अधिकारियों को सर्वे की जानकारी एसटीपी और एमआरएफ सेंटरों पर तैनात कर्मचारियों से मिली।
सर्वे के लिए आई टीम में पांच सदस्य थे। उन्होंने शहर में संचालित सभी एमआरएफ (मैटीरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटरों पर जाकर व्यवस्था का जायजा लिया। तैनात कर्मचारियों से बात भी की। इसके अलावा सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों और यूरिनल की साफ-सफाई का निरीक्षण किया। खासकर गूगल आईडी पर दर्ज शौचालयों को देखा। इसके अलावा शहर के कई होटलों में भी टीम पहुंची।
विज्ञापन

मल्हीपुर रोड पर संचालित एसटीपी (सीवर ट्रीटमेंट प्लांट) पर भी टीम पहुंची। तमाम स्थलों का सर्वे करने के बाद टीम लौट गई। निगम अधिकारियों ने बताया कि पूर्व के स्वच्छ सर्वेक्षणों में टीम निगम अधिकारियों से आकर मिलती थी। इस बार टीम को गोपनीय तरीके से सर्वे करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक टीम बैरंग लौटी
नगर निगम ने इस बार कचरा मुक्त शहर की स्पर्धा के लिए भी आवेदन किया है। शहर के कूड़ाघरों से कचरे का उठान सुबह नौ बजे से पहले हो रहा है या नहीं, इसकी पड़ताल के लिए करीब एक सप्ताह पहले टीम आई थी, मगर उसकी आईडी नहीं खुलने की वजह से टीम लौट गई।

वर्जन
स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के तहत शहरी विकास मंत्रालय की टीम को सर्वे के लिए आना था, जिसका इंतजार करीब 15 दिन से हो रहा है। अब पता चला है कि टीम तीन दिन पहले सर्वे करके जा चुकी है।
- डॉ. कुनाल जैन, नगर स्वास्थ्य अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed