फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Clean Survey: Last day for giving feedback today

स्वच्छ सर्वेक्षण: फीडबैक देने का आज अंतिम दिन

Fri, 31 Jan 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Clean Survey: Last day for giving feedback today
सैंट मैरी एकेडमी में स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर मोबाईल से मैसेज करते छात्र - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के तहत बृहस्पतिवार तक सहारनपुर एक लाख 38 हजार लोगों से फीड बैक ले चुका है। फीड बैक देने का 31 जनवरी को अंतिम दिन है। ऐसे में नगर निगम ने शहर की रैंक सुधारने के लिए नगरवासियों से फीड बैक देने की अपील की है।
विज्ञापन

बीते वर्ष देश भर के चार हजार शहरों के बीच हुए सर्वेक्षण में सहारनपुर ने 92वां स्थान हासिल किया था, जबकि प्रदेश में सहारनपुर शहर छठे नंबर पर था। फीड बैक में बीते वर्ष सहारनपुर नगर निगम करीब 28 हजार लोगों से फीड बैक ले सका था। इस बार नगर निगम सहारनपुर ने सर्वेक्षण में टॉप-10 शहरों में आने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए अधिकतम लोगों से फीड बैक लेने की बात कही गई थी। उत्तर प्रदेश ही में पांच शहर सहारनपुर से आगे चल रहे हैं। ऐसे में नगर निगम को अधिक से अधिक लोगों से फीड बैक की जरूरत है। बृहस्पतिवार तक सहारनपुर 138000 लोगों से फीड बैक ले चुका है। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि कम से कम डेढ़ लाख का आंकड़ा सहारनपुर को छूना चाहिए। ऐसे में उन्होंने अंतिम दिन 31 जनवरी को प्रत्येक नागरिक को अपना फीड बैक देने की अपील की है, जिससे सहारनपुर की रैंक सुधार सके।
विज्ञापन

सड़क पर उतरे सेंट मैरी एकेडमी के छात्र
सहारनपुर। नगर निगम ने बृहस्पतिवार तक जो 138000 फीड बैक लिए हैं उनमें स्कूलों का बड़ा योगदान है। सेंट मैरी एकेडमी के 40 छात्रों की टीम बृहस्पतिवार को भी फीड बैक लेने के लिए सड़क पर रही। टीम ने कोर्ट रोड और दिल्ली रोड के प्रतिष्ठानों पर जाकर लोगों से फीड बैक लिया। प्रधानाचार्य फादर एल थारसिस का कहना है कि उनके स्कूल के विद्यार्थी कई दिन से सहयोग करने में लगे हैं। प्रत्येक नगरवासी की यह जिम्मेदारी है कि वह अपने शहर को टॉप पर लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed