फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Class fifth Student Sarfaraz Found Dead in Saharanpur; Strangled, Neighbor Accused

Saharanpur: पांचवीं के छात्र की गला दबाकर हत्या, दो दिन बाद मिला शव, घर से खेलने निकला था फिर नहीं लौटा

Mon, 12 May 2025 06:09 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 12 May 2025 06:09 PM IST
सार

सहारनपुर के चिलकाना थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। दो दिन पहले घर से खेलने निकला कक्षा पांच का छात्र सरफराज (8) सोमवार को बेहट क्षेत्र में मृत मिला। उसका शव रजबहे में पड़ा था और गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। मासूम के चेहरे पर चोटों के निशान भी पाए गए हैं।  

विज्ञापन
Class fifth Student Sarfaraz Found Dead in Saharanpur; Strangled, Neighbor Accused
छात्र का फोटो व विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

सहारनपुर जनपद के चिलकाना थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव से लापता पांचवीं के छात्र सरफराज (8) पुत्र दिलशाद की हत्या कर दी गई है, जिसका शव रजबहे में पड़ा मिला। जांच में आया कि गला दबाकर हत्या की गई है। चेहरे पर चोट के निशान भी मिले हैं। परिजनों ने पड़ोसी किशोर पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मोहल्ला कोठीवाला निवासी सरफराज पांचवीं कक्षा का छात्र था, जो 10 मई दोपहर के समय घर से खेलने के लिए निकला था। शाम चार बजे तक जब सरफराज घर नहीं पहुंचा। इसके बाद मां नगमा और अन्य परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास में लोगों से पूछताछ की, लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सौरभ हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को बताया गया दोषी, एक हजार पन्ने की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल, बनाए 34 गवाह
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम के समय नगमा ने गुमशुदगी की तहरीर थाने में दी। पुलिस भी छात्र की तलाश में लगी थी। सोमवार दोपहर बेहट थाना क्षेत्र में घाघरौली गांव के पास रजबहे में छात्र का शव मिला। चिलकाना थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। परिजनों ने उसकी पहचान सरफराज के रूप में हुई। छात्र के चेहरे पर चोट के निशान थे। मृतक की मां ने पड़ोसी किशोर पर हत्या का आरोप लगाया है।

 

यह लगाया आरोप
बेटे का शव मिलने के बाद थाने में परिजनों के साथ पहुंची मां नगमा ने बताया कि सरफराज पड़ोस में रहने वाले 15 वर्षीय किशोर के साथ रहता था, जो कबूतरबाजी का काम करता है। वह उसके बेटे को घर से लेकर गया था, तभी से पड़ोसी भी लापता है।

आरोप लगाया कि किशोर की मां मोहल्ले में तंत्र विद्या का काम करती है। सरफराज की बुआ शबनम ने आरोप लगाया कि सोमवार को जब वह जाटोवाला गांव में जा रही थी, तब किशोर को सलेमपुर मोड के पास देखा था। आरोप है कि उसी ने हत्या की है।
 
प्राथमिक जांच में आया है कि गला दबाकर हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट होगी। जल्दी ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। - व्योम बिंदल, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed