फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Class 11 student hangs herself to death; friend survives after noose snaps.

Saharanpur News: 11वीं की छात्रा ने फंदे पर लटककर दी जान, फंदा टूटने से बची सहेली

Fri, 14 Aug 2026 01:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 14 Aug 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Class 11 student hangs herself to death; friend survives after noose snaps.
चिलकाना(सहारनपुर)। क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में 11वीं की छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, जबकि उसकी सहेली फंदा टूटने की वजह से बच गई। जांच में आया कि छात्रा अपनी सहेली के साथ स्कूल की बजाय प्रेमी के घर पहुंची थी। वहां पर छात्राओं के परिजन पहुंच गए। उन्हें देखकर प्रेमी छत से कूदकर भाग गया और दोनों छात्राओं ने यह कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर गांव के एक स्कूल में कक्षा 11वीं की दो छात्राएं सहेली हैं। एक छात्रा पड़ोसी गांव की रहने वाली है और दूसरी चिलकाना कस्बे की है। बृहस्पतिवार सुबह दोनों घर से स्कूल जाने के लिए निकली थीं, लेकिन स्कूल नहीं पहुंचीं। स्कूल प्रबंधन की तरफ से दोपहर के समय छात्राओं के परिजनों को फोन कर बताया कि वह स्कूल नहीं आई हैं, जिसके बाद परिजनों ने तलाश शुरू की। स्कूल में एक अन्य छात्रा ने बताया कि दोनों सुल्तानपुर में एक युवक से मिलने जाती हैं। इसके बाद दोनों के परिजन युवक के घर पहुंचे। मकान का दरवाजा बंद था।
विज्ञापन

परिजनों का शोर-शराबा सुनकर युवक छत से कूदकर भाग गया, जबकि दोनों छात्राएं मकान के अंदर रह गईं। छत के सहारे परिजन अंदर दाखिल हुए और दरवाजा खोला। अंदर गांव निवासी छात्रा चुन्नी के फंदे से पंखे पर लटकी हुई थी, जबकि दूसरे कमरे में कस्बा निवासी छात्रा तख्त पर पड़ी थी। उसने भी आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन फंदा टूटने के कारण बच गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने गांव निवासी छात्रा को मृत घोषित कर दिया। जांच में आया कि गांव निवासी छात्रा का युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दूसरी छात्रा उसके साथ गई थी। परिजनों के डर से दोनों ने यह कदम उठाया, जिसमें एक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इनकी तीसरी सहेली भी स्कूल नहीं पहुंची थी। वह अपने परिचित युवक के साथ शाकंभरी सिद्धपीठ गई थी, जो इस प्रकरण का पता चलते ही लौटकर घर आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक का पिता करता है भट्ठे पर काम
मृतका के पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि आरोपी दक्ष शर्मा ने अपने साथियों के साथ मिलकर बहला-फुसलाकर छात्राओं को बुलाया था। आरोपी का पिता भट्ठे पर काम करता है। बाप-बेटे के अलावा परिवार में कोई नहीं है। पिता भट्ठे पर गया हुआ था।
जांच में आया है कि प्रेम-प्रसंग के चलते यह घटनाक्रम हुआ है। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
- विकास प्रताप सिंह चौहान, क्षेत्राधिकारी सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed