{"_id":"625c47048df46e5c411f2ae9","slug":"clashes-between-two-sides-in-nagla-jhanda-13-injured-saharanpur-news-mrt5849216170","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगला झंडा में दो पक्षों में संघर्ष, 13 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगला झंडा में दो पक्षों में संघर्ष, 13 घायल
विज्ञापन
संघर्ष में घायल हुए ग्रामीण
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। नगला झंडा गांव में शनिवार की रात खेत से ट्रैक्टर व थ्रेसिंग मशीन निकलने को लेकर दो पक्षों में हुए संघर्ष में 13 लोग घायल हो गए। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के चलते पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से गंभीर होने पर चार लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया।
कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव नगला झंडा निवासी राम सिंह और फुरकान में खेत से ट्रैक्टर और थ्रेसिंग मशीन निकालने को लेकर कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर एक दूसरे से भिड़ गये। संघर्ष में दोनों पक्षों के करीब 13 लोग घायल हुए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। राम सिंह का कहना है कि वह खेत पर ट्रैक्टर और थ्रेसिंग मशीन लेकर जा रहा था। बिना किसी वजह के फुरकान ने उसके साथ कहासुनी की। इसके बाद फुरकान पक्ष के 10-12 लोगों ने हमला कर दिया। जबकि फुरकान का कहना है कि वह अपने खेत में मजदूरों के साथ भूसा इकट्ठा करा रहा था। उसके दूसरे खेत में खड़ी गेहूं की फसल के ऊपर से रामसिंह ट्रैक्टर और थ्रेसिंग मशीन लेकर जा रहा था। उसने रोका तो राम सिंह पक्ष के लोगों ने उन पर हमला किया। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार पांडेय ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। तहरीर के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
ये लोग हुए घायल
राम सिंह पक्ष से राम सिंह, लख्खीराम, प्रेमचंद, ज्ञानचंद, अनिल, अर्जुन, शुभम व सौरभ जबकि फुरकान पक्ष से रिहान, इमरान, मुंतजिर, मुर्सलीन, फुरकान घायल हुए हैं। इनमें राम सिंह, ज्ञानचंद, इमरान व मुर्सलीन रेफर किए गए हैं।

घायल ग्रामीण- फोटो : SAHARANPUR

घायल ग्रामीण- फोटो : SAHARANPUR

घायल ग्रामीण- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन