फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Clairvoyants in Corona curfew, dancing on bandbars

कोरोना कर्फ्यू में गूंजी शहनाईयां, बैंडबाजों पर नाचे बराती

Sat, 24 Apr 2021 11:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Clairvoyants in Corona curfew, dancing on bandbars
कोरोना कर्फ्यू में गूंजी शहनाईयां, बैंडबाजों पर नाचे बराती
विज्ञापन

सहारनपुर। कोरोना कर्फ्यू के दौरान शनिवार को खूब शहनाईयां गूंजी और बराती बैंडबाजों के आगे गानों पर नाचते हुए भी नजर आए। हालांकि, सरकार की गाइड लाइन का पूरी तरह पालन किया। सूक्ष्म कार्यक्रम आयोजित कर वर-वधू ने सात फेरे लिए। जिले में शनिवार को करीब 40 से 50 शादी हुई हैं।
18 से 30 अप्रैल तक शादियों का साया है। सरकार की ओर से निर्देेेश हैं कि खुले में 100 और बंद जगह पर 50 लोगों की मौजूदगी में गाइड लाइन का पालन करते हुए ही सूक्ष्म विवाह समारोह आयोजित कर सकते हैं। ऐसे में लोगों को भी राहत मिली है। इसलिए लोग भी सरकार की गाइड लाइन का पालन करते हुए कार्यक्रम कर रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को शादियां का अच्छा साया था। ज्योतिषाचार्य जितेंद्र शांडिल्य और आचार्य अमित भारद्वाज के मुताबिक जनपद में 40 से 50 शादियां हुई हैं। कोरोना कर्फ्यू के बीच गुरुद्वारा रोड पर आयोजित एक शादी समारोह के पास सड़क पर बैंडबाजे पर बराती नाचते हुए नजर आए। बैंड कर्मियों सहित करीब 20 से 25 लोग ही बरात में शामिल थे और दूल्हा पैदल ही चल रहा था। शादी समारोह के बाहर सैनिटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था भी आयोजकों की ओर की गई। इसी तरह जिले भर में सूक्ष्म कार्यक्रम आयोजित कर लोगों ने शादी समारोह आयोजित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed