{"_id":"5fcfc2b48ebc3ecf96453dcb","slug":"city-mla-under-house-arrest-picket-at-his-residence-saharanpur-news-mrt5145638130","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर विधायक नजरबंद, अपने आवास पर ही दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर विधायक नजरबंद, अपने आवास पर ही दिया धरना
विज्ञापन
सहारनपुर। पुलिस द्वारा नजरबंद किए जाने के बाद नगर विधायक एवं सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग ने कार्यकर्ताओं के साथ अपने आवास पर ही धरना देकर विरोध व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अन्नदाता का शोषण देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।
मंगलवार को देहरादून रोड स्थित आवास पर धरने पर नगर विधायक ने व्यापारियों से आंदोलन के पक्ष में भारत बंद का समर्थन करने का आह्वान किया।
चौधरी लियाकत अली ने कहा कि सरकार किसानों को मजदूर बनाना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध में उठने वाली हर आवाज को दबाना चाहती है। मजाहिर हसन राणा ने कहा कि भाजपा सरकार डंडे और पुलिस के बल पर किसानों की आवाज को दबाने के काम कर रही है। उन्होंने नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। इस दौरान महानगर अध्यक्ष आजम शाह, शेखर राणा, राहुल शर्मा, राजकुमार प्रधान, कासिफ सिद्दीकी, विशाल यादव, सचिन भारद्वाज, नावेद सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।