Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   City MLA and Additional Commissioner surrounded, uproar in protest against raids

Saharanpur News: छापों के विरोध में व्यापारियों ने किया नगर विधायक और अपर आयुक्त का घेराव, हंगामा

Tue, 13 Dec 2022 05:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
City MLA and Additional Commissioner surrounded, uproar in protest against raids
भाजपा नगर विधायक राजीव गुंबर के आवास पर जीएसटी के छापे के विरोध में घिराव कर विधायक को ज्ञापन सौं? - फोटो : SAHARANPUR
छापों के विरोध में नगर विधायक और अपर आयुक्त का किया घेराव, हंगामा
विज्ञापन

सहारनपुर। राज्यकर विभाग द्वारा लगातार मारे जा रहे छापों से आक्रोशित व्यापारियों ने नगर विधायक राजीव गुंबर और राज्यकर विभाग के अपर आयुक्त श्रेणी-1 सत्यपाल सिंह का घेराव किया। उन्होंने छापों की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपे।
सोमवार को विभिन्न व्यापारिक संगठनों से जुडे़ व्यापारियों ने जीएसटी विभाग की सर्वे की कार्रवाई पर रोष व्यक्त किया। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (स्वतंत्र इकाई) के महानगर अध्यक्ष राजकुमार मक्कड़ एवं रवि जुनेजा के नेतृत्व में नगर के विभिन्न क्षेत्रों के व्यापारी प्रतिनिधियों ने दिल्ली रोड स्थित जीएसटी विभाग के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने
विज्ञापन

नारेबाजी कर अपर आयुक्त श्रेणी -1 का घेराव किया औरनअपना विरोध दर्ज कराया। रायवाला मार्केट के चेयरमैन संजय अरोड़ा, अध्यक्ष अजय कालरा, अमित गांधी ,गुलशन कट्टी, रमेश अनेजा, योगेश दुआ , नेहरू मार्केट के चेयरमैन विजय चावला, अमित वत्ता, अमित गर्ग विनोद चोचड़, सुरेंद्र क्वात्रा, राजा पसरीचा आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल से जुडे़ व्यापारियों ने नगर विधायक राजीव गुं्बर का घेराव कर जीएसटी विभाग द्वारा की जा रही छापे की कार्रवाई पर रोष जताया। उन्होंने नगर विधायक को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा। जिलाध्यक्ष रोहित घई, महामंत्री आशु निरंकारी एवं संजीव गक्खड़ ने कहा कि लगातार हो रही सर्वे की कार्रवाई से व्यापारियों में डर का माहौल व्याप्त हो गया है।मंडल अध्यक्ष सरदार सुरेंद्र सिंह, सुनील शर्मा, मतीश्वर चांदना, संजय सेठी आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान सार्थक वालिया, विजय सैनी, तनुज शर्मा, राजेश पाहुजा, मिखाईन मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (कंछल) से जुडे़ व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के नाम राज्यकर विभाग के अपर आयुक्त सत्यपाल सिंह को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश महामंत्री सरदार जसवंत बत्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल त्यागी, मंडल अध्यक्ष अलोक अग्रवाल, जिलाध्यक्ष सुभाष सिंघल, अमित ढींगरा, अमित शर्मा, संदीप सैनी आदि मौजूद रहे।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट एपी सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिलाध्यक्ष जयवीर राणा, प्रदेश मंत्री गगन जैन, राजकुमार अरोड़ा, महानगर अध्यक्ष मुकुंद मनोहर गोयल आदि मौजूद रहे। पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल की लक्ष्मी मार्केट में आयोजित बैठक में छापों की कार्रवाई पर रोष जताया गया। प्रदेश अध्यक्ष हरपाल सिंह वर्मा, पवन गोयल, अनुज गुप्ता एवं रवि कुमार आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान विकास वर्मा, रवि वर्मा, सुशील अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

जीएसटी विभाग के छापों के विरोध में कपड़ा मार्केट आयोजित धरना प्रदर्शन में बसपा नेता पूर्व विधायक इमरान मसूद ने कहा कि व्यापारी देश की आर्थिक रीढ़ हैं। व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष राघेश्याम नारंग आदि ने भी विचार रखे।

दिल्ली रोड स्थित वाणिज्यकर कार्यालय पर जीएसटी के छापे के विरोध में एडीशनल कमिश्नर ग्रेड वन का घि?

दिल्ली रोड स्थित वाणिज्यकर कार्यालय पर जीएसटी के छापे के विरोध में एडीशनल कमिश्नर ग्रेड वन का घि?- फोटो : SAHARANPUR

वाणिज्यकर कार्यालय पर जीएसटी के छापे के विरोध में एडीशनल कमिश्नर ग्रेड वन को ज्ञापन सौंपते उप्र ?

वाणिज्यकर कार्यालय पर जीएसटी के छापे के विरोध में एडीशनल कमिश्नर ग्रेड वन को ज्ञापन सौंपते उप्र ?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed