{"_id":"58d5642b4f1c1b870a1a428f","slug":"city-magistrate-raided","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी मजिस्ट्रेट के छापे में बंद मिला कमेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी मजिस्ट्रेट के छापे में बंद मिला कमेला
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sat, 25 Mar 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
कमेले की जांच करते सिटी मजिस्ट्रेट।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में सिटी मजिस्ट्रेट हरीशंकर ने पुलिस और नगर निगम अधिकारियों को साथ लेकर नगर निगम की जमीन पर चल रहे कमेले पर छापा मारा। छापे के दौरान कमेला बंद मिला।
साथ ही सीसीटीवी कैमरे चलते मिले और साफ-सफाई चकाचक मिली, जिसे देखकर अधिकारी हैरान नजर आए। अधिकारियों का कहना है कि वैध कमेलों को भी नियमों में रहकर काम करना होगा। यदि वह नियमों का पालन नहीं करते हैं तो सील करा दिए जाएंगे।
प्रदेश में योगी के मुख्यमंत्री बनने के बाद से कमेलों पर प्रशासन पैनी नजर रख रहा है। अवैध के साथ ही वैध कमेलों की भी जांच हो रही है। पिछले करीब चार दिन से प्रशासन और पुलिस के अधिकारी कमेलों पर छापेमारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को एक कमेले पर सील लगा दी गई। इसी क्रम में शुक्रवार की दोपहर सिटी मजिस्ट्रेट हरीशंकर नगर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी और संबंधित थानेदार को लेकर कमेला कॉलोनी में चल रहे कमेले की जांच करने पहुंचे।
इस दौरान उन्हें कमेला बंद मिला। कमेला परिसर में जरूरत से अधिक साफ-सफाई देख अधिकारी भी हैरान रह गए। सीसीटीवी कैमरे भी हाल-फिलहाल के ही लगे नजर आए।
अधिकारियों को शक है कि यह सब नई सरकार बनने के बाद कार्रवाई से बचने के लिए किया गया है। हालांकि घंटाभर कमेला परिसर में रहने के बाद अधिकारी लौट आए।
निरीक्षण में कमेला बंद मिला है। बेशक कमेला वैध हो, मगर उसे भी मानकों और नियमों का पालन करना होगा। भविष्य में कमेला चलता है तो नियमों का पालन करना होगा। यदि नहीं करेंगे तो सील कर दिया जाएगा। - हरीशंकर, सिटी मजिस्ट्रेट।