फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   City Kirtan with great fanfare in Nagal

नागल में धूमधाम से निकाला नगर कीर्तन

Fri, 15 Nov 2019 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
City Kirtan with great fanfare in Nagal
नागल में कीर्तन में शामिल पंच प्यारे व गतका पार्टी के युवाओं द्वारा दिखाए जा रहे करतब - फोटो : SAHARANPUR
नागल (सहारनपुर)। बृहस्पतिवार को गुरुद्वारा कमेटी के तत्वावधान में श्री गुरु नानक देव जी के 550 वें प्रकाशोत्सव पर कस्बे में नगर कीर्तन धूमधाम से निकाला। इसमें शामिल पंच प्यारे आकर्षण का केंद्र रहे, वहीं पंजाब के राजपुरा से आई गतका पार्टी में शामिल युवाओं ने तलवारबाजी व अन्य करतब दिखाकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। नगर कीर्तन में बैंडबाजे की धुन ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। महिलाएं भी भजन कीर्तन कर संगत को निहाल कर रही थी। इससे पूर्व गुरुद्वारे में लंगर का आयोजन किया। इसमें मुख्य रूप से मुख्य ग्रंथि सरदार गुलजार सिंह, कृपाल सिंह, रमेश धींगड़ा, सरदार अमर सिंह, संटी सरदार, मनमोहन सिंह, कपिल डाबर, संतोष सिंह, विमल बत्रा, वीरेंद्र जीत सिंह, गगन अरोड़ा, रजत, कुणाल, प्रेम सिंह, अनिल रुल्हन, सुरेंद्र सिंह, प्रीतम सिंह, हेमंत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed