फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Citizens should be aware of their capital and rights: District Magistrate

नागरिक अपनी पूंजी और अधिकारों के लिए हो जागरुक : जिलाधिकारी

Sat, 15 Nov 2025 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 15 Nov 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Citizens should be aware of their capital and rights: District Magistrate
सहारनपुर। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान माटकी झरौली में आपकी पूंजी आपका अधिकार विषय पर जागरुकता कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि सरकार विभिन्न वित्तीय सहायता योजनाओं का संचालन कर रही है। इनका सही लाभ तभी मिल सकता है, जब प्रत्येक नागरिक अपनी पूंजी अपने अधिकार एवं उपलब्ध योजनाओं के प्रति जागरूक हो। उन्होंने कहा कि डिजिटल लेनदेन के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराधों के मामलों में भी वृद्धि हो रही है। इसलिए हर नागरिक सतर्क और जागरूक रहे। ओटीपी, पिन, पासवर्ड तथा बैंक संबंधी कोई भी अपनी गोपनीय जानकारी किसी भी व्यक्ति के साथ साझा न करें।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह स्वयं भी जागरूक रहे और अपने परिवार को भी जागरूक रखें। निदेशक दीपक कुमार ने सुझाव दिया कि अधिक से अधिक स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया जाए। इस अवसर पर भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक के महाप्रबंधक जेएस कालरा, एलडीएम कृशानु दास, डीडीएम नाबार्ड साद बिन अफरोज आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अमित कुमार चौबे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed