{"_id":"646f5583f17e2d77e705de94","slug":"citizens-gathered-in-banks-to-exchange-two-thousand-notes-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-3087-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: दो हजार का नोट बदलवाने को बैंकों में जुटे नागरिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: दो हजार का नोट बदलवाने को बैंकों में जुटे नागरिक
Thu, 25 May 2023 06:03 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 25 May 2023 06:03 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। दो हजार रुपये का नोट बदलवाने को तीसरे दिन भी कुछ बैंकों में भीड़ दिखी तो कुछ सामान्य स्थिति रही। एक अनुमान के मुताबिक, करीब तीन करोड़ के नोट अभी तक बदले गए हैं।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा दो हजार रुपये के नोट वापिस लिए जाने की प्रक्रिया के तीसरे दिन भी कोर्ट रोड स्थित एसबीआई और पीएनबी की मुख्य पर भीड़ रही। इसके अलावा कोर्ट रोड स्थित एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, आईडीबीआई, एक्सिस बैंक, यस बैंक, देहरादून रोड और हकीकतनगर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा, जैन बाग के निकट और खलासी लाइन स्थित पीएनबी की शाखा सहित अनेक बैंकों में सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक लोग दो हजार रुपये का नोट बदलवाने के लिए बैंकों में पहुंचे।
इसी तरह देबवंद, गंगोह, नकुड़, छुटमलपुर, बेहट, बिहारीगढ़, नागल, रामपुर मनिहारान, नानौता, सरसावा सहित जनपद भर में विभिन्न बैंकों में नोट बदलने की प्रक्रिया जारी है। बैंक अधिकारियों के अनुमान के मुताबिक, तीन दिन में करीब तीन करोड़ रुपये के नोट बदले गए हैं।
विज्ञापन
- बिजली का बिल जमा कराने के लिए दे रहे दो हजार के नोट
लोग बिजली का बिल जमा कराने में भी दो हजार रुपये का नोट दे रहे हैं। इसके अलावा बाजारों में सामान खरीदने में दो हजार रुपये नोट चला रहे हैं। सराफा कारोबारी और चिकित्सक दो हजार का नोट लेने से गुरेज कर रहे हैं, जबकि व्यापारी दो हजार रुपये का नोट ले रहे हैं।
- खातों में भी जमा करा रहे दो हजार का नोट
लोग बैंकों में अपने खातों में भी दो हजार रुपये का नोट जमा करा रहे हैं। इसके बाद एटीएम से पैसा निकाल रहे हैं, जिससे उनको पांच-पांच सौ रुपये के नोट प्राप्त हो रहे हैं।