फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Citizens and students battling jam in the city

शहर में जाम से जूझे नागरिक और छात्र

Thu, 05 May 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Citizens and students battling jam in the city
सहारनपुर। सीवर लाइन डालने को कोर्ट रोड पर सड़क की खोदाई कर रास्ता बंद कर दिया, जिससे कई इलाकों में जाम लग गया। नागरिकों और छात्र-छात्राओं को जाम में फंसकर परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रैफिक पुलिस ने व्यवस्था सुचारु कराई। करीब दो घंटे के बाद लोगों को जाम से राहत मिली।
विज्ञापन

महानगर में स्मार्ट सिटी के तहत हो रहे अव्यवस्थित विकास की वजह से लोगों को मुसीबत झेलनी पड़ रही है। सीवर लाइन डालने का एक तरफ कार्य पूरा नहीं होता और दूसरी तरफ की सड़क खोद दी जाती है। इसी के तहत बुधवार की सुबह कार्यदायी संस्था ने कोर्ट रोड पर सड़क की खोदाई कर रास्ता बंद कर दिया। ऐसे में दूसरी तरफ की सड़क से ही वाहनों का आने-जाने का आवागमन होने से जाम लग गया। सुबह दस बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक कोर्ट रोड, कलक्ट्रेट तिराहा, दीवानी कचहरी तिराहा, दिल्ली रोड, हकीकतनगर तिराहा और विश्वकर्मा चौक पर जाग लगा। गर्मी में नागरिकों को जाम में फंसकर परेशान होना पड़ा। वहीं, स्कूलों की छुट्टी होने पर छात्र भी जाम में फंसकर परेशान हुए। पता लगने पर यातायात पुलिस ने कई जगहों पर पहुंचकर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु कराया। करीब दो घंटे बाद लोगों को जाम से निजात मिली।
विज्ञापन

कोर्ट रोड पुल पर पलटी हरे चारे से भरी ट्रैक्टर-ट्राली, लगा जाम
सहारनपुर। बुधवार सुबह आठ बजे कोर्ट रोड के रेलवे ओवरब्रिज पर हरे चारे से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई, जिस वजह से यातायात व्यवस्था बिगड़ गई, जबकि इस ओवरब्रिज पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक है। इसके बावजूद चालक ट्रैक्टर-ट्राली लेकर पुल पर पहुंच गई। पुल पर ही ट्राली पलट गई, जिससे यातायात अवरुद्ध होने से जाम लग गया। सूचना दिए जाने पर भी यातायात पुलिस वहां नहीं पहुंची। जाम में फंसने से राहगीर और स्कूल के बच्चे परेशान रहे, जो देर से स्कूलों में पहुंचे। जानकारी पाकर नगर निगम के कर्मचारियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को खाली करवाकर वहां से हटवाया। तब जाकर करीब एक घंटे बाद यातायात सुचारु हो सका। उधर, टीआई सुधीर कुमार का कहना है कि ट्रैक्टर-ट्राली पुल पर कैसे आई, इसकी जांच कराकर संबंधित यातायात पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आए दिन लग रहा जाम
स्मार्ट सिटी के तहत खोदी जा रही सड़कों की वजह से आए दिन शहर में जाम लग रहा है। क्योंकि, बिना प्लानिंग के सड़क खोद दी जाती हैं और वाहनों के आवागमन के लिए दूसरा रास्ता भी तय नहीं किया जाता है। ऐसे में नगर निगम की लापरवाही की वजह से लोगों को ऐन वक्त पर व्यवस्था सुचारु करानी पड़ती और लोगों को जाम में फंसकर परेशान होना पड़ता है। बीते एक माह में शहर में कई बार जाम लग चुका है।

महानगर में सीवर लाइन डालने को लेकर खोदी जा रही सड़कों की वजह से जाम लग रहा है। यातायात पुलिस का प्रयास रहता है कहीं पर जाम न लगने दिया जाए। इसके तहत हर चौराहे और मार्ग पर पुलिसकर्मी तैनात हैं। नागरिकों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
--प्रेमचंद, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed