फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   CIS executive tenure extended by one year

एक वर्ष बढ़ा सीआईएस की कार्यकारिणी का कार्यकाल

Sun, 03 Apr 2022 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
CIS executive tenure extended by one year
सहारनपुर। उद्यमियों के संगठन चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज की कोर कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष रविन्द्र मिगलानी के कार्यकाल को एक वर्ष के लिए बढ़ाया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष ने पुरानी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को दोबारा मनोनीत किया। उन्होंने कहा कि किसी भी सदस्य की समस्या का निस्तारण प्राथमिकता से कराया जाएगा।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में आयोजित कोर कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से नए सत्र 2022-23 के लिए रविन्द्र मिगलानी को फिर से अध्यक्ष नामित किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष ने एचएस चड्डा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनजीत सिंह अरोड़ा को महासचिव, घनश्याम माहेश्वरी को कोषाध्यक्ष नामित किया। अध्यक्ष रविन्द्र मिगलानी ने कहा कि संस्था के सदस्यों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष गुलशन नागपाल, चेयरमैन सुशील सडाना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एचएस चड्ढा, कोषाध्यक्ष घनश्याम माहेश्वरी आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान संरक्षक नंदकिशोर तलवार, उपाध्यक्ष मदनलाल अरोड़ा, संजय कपूर, सुभाष मिगलानी, नीरज माहेश्वरी, संजय गुप्ता, गौरव गाबा, सुषमा बजाज, सुनील अरोड़ा, अनुभव शर्मा, आशीष मिगलानी, गौरव जैन, विजय मदान, सुशील मदान, विनोद अरोड़ा, सुरेश बजाज, संजय यादव, गगनदीप सिंह, रविंद्र कालरा, एमपी सिंह भोपाराय, डॉ. ओंकार सिंह, दीपक बंसल, अमित चौधरी, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed