{"_id":"6249db1db3692b55a00c8d65","slug":"cis-executive-tenure-extended-by-one-year-saharanpur-news-mrt583034597","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक वर्ष बढ़ा सीआईएस की कार्यकारिणी का कार्यकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक वर्ष बढ़ा सीआईएस की कार्यकारिणी का कार्यकाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। उद्यमियों के संगठन चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज की कोर कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष रविन्द्र मिगलानी के कार्यकाल को एक वर्ष के लिए बढ़ाया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष ने पुरानी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को दोबारा मनोनीत किया। उन्होंने कहा कि किसी भी सदस्य की समस्या का निस्तारण प्राथमिकता से कराया जाएगा।
दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में आयोजित कोर कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से नए सत्र 2022-23 के लिए रविन्द्र मिगलानी को फिर से अध्यक्ष नामित किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष ने एचएस चड्डा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनजीत सिंह अरोड़ा को महासचिव, घनश्याम माहेश्वरी को कोषाध्यक्ष नामित किया। अध्यक्ष रविन्द्र मिगलानी ने कहा कि संस्था के सदस्यों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष गुलशन नागपाल, चेयरमैन सुशील सडाना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एचएस चड्ढा, कोषाध्यक्ष घनश्याम माहेश्वरी आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान संरक्षक नंदकिशोर तलवार, उपाध्यक्ष मदनलाल अरोड़ा, संजय कपूर, सुभाष मिगलानी, नीरज माहेश्वरी, संजय गुप्ता, गौरव गाबा, सुषमा बजाज, सुनील अरोड़ा, अनुभव शर्मा, आशीष मिगलानी, गौरव जैन, विजय मदान, सुशील मदान, विनोद अरोड़ा, सुरेश बजाज, संजय यादव, गगनदीप सिंह, रविंद्र कालरा, एमपी सिंह भोपाराय, डॉ. ओंकार सिंह, दीपक बंसल, अमित चौधरी, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।