फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   cime news

Saharanpur News: दो बार अंगूठे लगवाए, सर्वर डाउन बताकर खाते से निकाले 4.32 लाख

Sun, 10 Aug 2025 11:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 10 Aug 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
cime news
- महिलाओं ने मानकमऊ में जनसेवा केंद्र संचालक पर लगाया रकम हड़पने का आरोप
विज्ञापन

- थाना कुतुबशेर का मामला, पुलिस ने बाप-बेटे के खिलाफ दर्ज किया केस, जांच शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। मानकमऊ में एक निजी बैंक के नाम से संचालित जनसेवा केंद्र संचालक पर महिलाओं ने रकम हड़पने का आरोप लगाया है। आरोप है कि संचालक दो बार अंगूठे लगवाए। फिर सर्वर डाउन का बहाना बताकर खाते से 4.32 लाख रुपये निकाले। पुलिस ने बाप-बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मामला थाना कुतुबशेर क्षेत्र का है। गंगोह रोड स्थित हनुमत सिटी निवासी कोमल ने बताया कि मानकमऊ में पुलिया पर बिजलीघर के सामने एक निजी बैंक के नाम से जनसेवा केंद्र चल रहा है, जिसकी आईडी मौसम देवी के नाम से है, जबकि पति मुकेश कुमार केंद्र का संचालन कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोमल, काजल, गोपी, सोनिया, समीक्षा, तुषार सहित अन्य लोग अपने बैंक खातों में रुपये जमा कराने के लिए केंद्र पर गए थे, लेकिन केंद्र संचालक ने सर्वर डाउन का बहाना बनाकर रुपये बाद में जमा करने की बात कहीं। कुछ दिन बाद जब पीड़ित रुपये निकालने पहुंचे तो फिर अंगूठे लगवाकर रुपये देने से इन्कार कर दिया, जबकि उनके खातों से रकम डेबिट हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि गोपी के 1.40 लाख, काजल के 22 हजार, सानिया के 90 हजार, तुषार के 60 हजार और समीक्षा के 1.20 लाख रुपये हड़प लिए। रुपये वापस मांगने पर अभद्रता की गई। पीड़ितों का कहना है कि इसी तरह अन्य लोगों के भी रुपये हड़पे गए हैं। पुलिस ने मुकेश कुमार और पिता ओम सिंह के खिलाफ केस करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed