{"_id":"68b49323906ac35499067bcd","slug":"chowkidar-dies-in-truck-collision-highway-blocked-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-157574-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: ट्रक की टक्कर से चौकीदार की मौत, हाईवे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: ट्रक की टक्कर से चौकीदार की मौत, हाईवे किया जाम
Sun, 31 Aug 2025 11:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 31 Aug 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
गंगोह-करनाल हाइवे पर धरना देती मृतक के परिवार की महिलाएं संवाद
गंगोह। गंगोह-करनाल हाईवे पर शनिवार रात ट्रक की टक्कर से गांव गांधीनगर निवासी चौकीदार बिट्टू सैनी (35) पुत्र मेघपाल की मौत हो गई। वह बाइक से गंगोह आ रहा था। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़कर पिटाई की, लेकिन वह भाग निकला। गुस्साएं परिजनों व ग्रामीणों ने करीब दो घंटे जाम लगाया। देर रात एसपी देहात ने पहुंचकर लोगों को शांत किया।
गांव गांधीनगर निवासी बिट्टू सैनी किसी काम से गंगोह जा रहा था। इसी दौरान गंगोह की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी से हायर सेंटर रेफर ले जाते हुए रास्ते में उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़कर पिटाई की। वह भागकर पास के मदरसे में घुस गया। ग्रामीणों का आरोप है कि मदरसे में मौजूद लोगों ने ग्रामीणों से मारपीट की और पथराव करते हुए चालक को भगा दिया।
इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। परिवार की महिलाएं सड़क पर धरने पर बैठ गईं। करीब दो घंटे तक हाइवे पर जाम लगा रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ नकुड़ ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन महिलाएं सड़क से उठने को तैयार नहीं हुईं। पुलिस ने लाठीचार्ज की तैयारी कर ली, तभी राकेश आर्य, मुकेश राणा आदि जिम्मेदार लोगों ने समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
इसके बाद लोग कोतवाली पहुंचकर हंगामा करते रहे। रात करीब 12 बजे एसपी देहात सागर जैन कोतवाली पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत कराया। उन्होंने बताया कि मृतक के भाई पंकज की तहरीर पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें बनाई है। बिट्टू चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था और गंगोह कोतवाली में चौकीदार था। परिवार में पत्नी नीलम सैनी, 11 वर्षीय बेटी राखी और 9 वर्षीय बेटा देव है।