फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Chinese will be looking for eggs

चाइनीज अंडों की होगी तलाश

Fri, 30 Dec 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 30 Dec 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Chinese will be looking for eggs
अंडा - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में सावधान! कहीं आप नकली चाइनीज  अंडा तो नहीं खा रहे हैं? बताया जा रहा है कि नकली एवं चाइनीज अंडों की खेप बाजार में उतारी गई है।  सहारनपुर में भी केमिकल से बने नकली एवं चाइनीज अंडे पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


जिससे लोगों की सेहत को भारी नुकसान हो सकता है। शासन ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन को अलर्ट जारी कर छापेमारी करने के आदेश दिए हैं। सर्दी बढ़ने के साथ ही मुर्गी के अंडों की खपत काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन


पशुपालन विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिले में जितने अंडों का उत्पादन हो रहा है, खपत उससे काफी अधिक है। ऐसे में अंडों को दूसरे शहरों एवं राज्यों से मंगाया जा रहा है लेकिन अब तक अंडों की गुणवत्ता की जांच नहीं की गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन कुछ दिनों से केमिकल से बने नकली एवं चाइनीज अंडों के बाजार में पहुंचने की सूचना से हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि दो माह पूर्व चीन से अंडों की बड़ी खेप आई है। जिनकी गुणवत्ता बेहद खराब है। इनमें केमिकल का प्रयोग किया गया है। 

 इसके अलावा बाजार में केमिकल से निर्मित अंडों की भी बिक्री की जा रही है। जो सेहत के लिए भारी नुकसानदायक हैं। शासन ने चाइनीज एवं नकली अंडों की बिक्री को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।

अपर आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राम अरज मौर्य ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अभिहीत अधिकारी को अंडों की सप्लाई करने वाली इकाइयों पर पहुंचकर जांच करने के आदेश दिए हैं।


चाइनीज एवं हानिकारक रसायनों से बने अंडों की बिक्री, निर्माण तथा व्यापार पर रोक लगाकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अभिहीत अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि लखनऊ एवं एफडीए भवन न्यू दिल्ली से आदेश मिले हैं। जिसमें चाइनीज एवं रासायनिक अंडों की बिक्री पर रोकथाम के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed