फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   china mater

1962 के चीन युद्ध में शामिल रहे देवी सिंह का भी खोला खून

Wed, 24 Jun 2020 09:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
china mater
मेडल दिखाते देवी सिंह - फोटो : SAHARANPUR
1962 के युद्ध में शामिल रहे 84 वर्षीय देवी सिंह का भी खून खोला
विज्ञापन

अंबेहटा। गलवां घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प पर पूर्व सैनिकों का भी खून खौल उठा है। इनमें शामिल पूर्व सैनिक 84 वर्षीय देवी सिंह ने कहा चीन का इतिहास हमेशा से धोखे का रहा है, इसलिए चीन को मुंह तोड़ जवाब मिला बेहद जरूरी है।
क्षेत्र के मोहद्दीनपुर गांव निवासी सेना के भूतपूर्व सैनिक देवी सिंह ने बताया कि 1957 में उनकी भर्ती राजपूत रेजीमेंट चार पलटन में नायक के पद पर हुई थी। उन्होंने बताया कि गलवां घाटी में धोखा देने की चीन की फितरत की घटना पहली नहीं है। देवी सिंह ने बताया कि 1962 में वह नेफा में तैनात थे। तब चीनी सैनिकों ने नेपाल के रास्ते आकर पीछे से भारतीय सेना को घेरकर पर हमला बोला था, इसमें सैकड़ों भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। 20 सैनिकों को चीन ने कैद किया । इसमें देवी सिंह भी शामिल रहे। काफी समय तक जब सैनिकों का कुछ पता नहीं लग सका तो भारत सरकार ने सैनिकों के जिंदा होने की आस छोड़ दी थी। घरवालों ने भी देवी सिंह को मरा समझकर सभी क्रियायें पूरी कर दी थी। देवी सिंह ने बताया कि करीब आठ माह बाद चीन ने सैनिकों के नाम की एक लिस्ट भारत सरकार को भेजी। इसके बाद सरकार और उनके घरवालों को देवी सिंह सहित अन्य सैनिकों के जिंदा होने की खबर लगी थी। वे करीब एक साल तक चीन की कैद में रहे ।
विज्ञापन

देवी सिंह ने बताया कि 1962 में जब नेफा में चीन ने धोखे से हमला किया तो उस हमले में अन्य सैनिकों के साथ साथ गंगोह क्षेत्र के गांव दूधला निवासी सूबेदार मेजर पृथ्वी सिंह भी शहीद हो गए थे। गलवां की घटना के बाद भारत सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना करते हुए देवी सिंह ने कहा कि इस मुद्दे पर भारत सरकार ने जो कार्रवाई की है, वह एकदम सही है। चीन को उसकी ही भाषा में जवाब मिलना बेहद जरूरी है। भावुक होते हुए देवी सिंह ने कहा कि उम्र का तकाजा न होता तो वे आज भी चीन के खिलाफ लड़ाई लड़ने का हौसला रखते हैं। देवी सिंह ने कहा नौजवान देश की सेवा के लिए आगे आएं। देवी सिंह ने चीन के सामान के बहिष्कार करने की अपील की। साथ ही सरकार से मांग की कि चीन के सामान को आयात न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed