फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Chilkana hopes to become Tehsil before Lok Sabha elections

लोकसभा चुनाव से पहले चिलकाना के तहसील बनने की उम्मीद बंधी

Thu, 17 Nov 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Chilkana hopes to become Tehsil before Lok Sabha elections
चिलकाना तहसील का उद्घाटन करते तत्कालीन एसडीएम जसवंत सिंह तथा तत्कालीन चेयरमैन इस्माइल हुसैन। फ - फोटो : SAHARANPUR
चिलकाना (सहारनपुर)। चिलकाना को तहसील बनाने की प्रक्रिया शुरू होने से क्षेत्रीय ग्रामीणों में खुशी की लहर है। लोगों को उम्मीद बंधी है कि लोकसभा चुनाव से पहले चिलकाना को तहसील बनाया जा सकता है। चिलकाना के तहसील बनने से लोगों को सहारनपुर तक भागदौड़ करने से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

बता दें कि चिलकाना को सबसे पहले 30 सितंबर 1989 में तहसील बनाया गया था, लेकिन 30 अप्रैल 1990 को कुछ राजनीतिक कारणों से चिलकाना से तहसील हटाकर बेहट कर दिया गया था। उस समय लोगों ने तहसील हटाने पर रोष व्यक्त किया था। कस्बे के पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि जायर हुसैन चांद लंबे समय से चिलकाना को तहसील बनाने के लिए प्रयासरत हैं। कुछ माह पहले उन्होंने अपने निवास पर क्षेत्र के जिम्मेदार लोगों को बुलाकर तहसील बनवाने की कवायद फिर से शुरू की थी। जायर हुसैन चांद इस बाबत विधायक, सांसद, जिलाधिकारी से लेकर विभागीय अधिकारियों तक मिलते रहे। नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी ने भी चिलकाना को तहसील बनाने के लिए अपनी सहमति शासन को दी है।
विज्ञापन

अब राजस्व परिषद द्वारा जिलाधिकारी सहारनपुर को पत्र लिखकर चिलकाना को तहसील बनाने संबंधी आख्या मांगी है। जिलाधिकारी की आख्या के बाद तहसील बनाने संबंधी कार्यवाही शुरू हो सकती है। जायर हुसैन चांद ने बताया कि चिलकाना को तहसील का दर्जा मिलने से आसपास के गांवों के लोगों को काफी लाभ होगा। चेयरमैन अकबर कुरैशी ने कहा कि चिलकाना को तहसील बनाए जाने से कस्बे का विकास होगा तथा लोगों को रोजगार मिलेगा। भाजपा मंडल अध्यक्ष रामनाथ धीमान, यमुना खादर कल्याण समिति के अध्यक्ष ओमी पंवार, सचिव सुमेर चंद कपिल, नायाब हुसैन तथा भाजपा नेता मदन लाल शर्मा ने भी चिलकाना को तहसील बनाए जाने को लेकर शासन द्वारा उठाए कदम की सराहना की
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक के प्रस्ताव पर हुई कार्रवाई शुरू
नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी ने बताया कि शासन ने उनके प्रस्ताव पर चिलकाना को तहसील बनाने संबंधी कार्रवाई शुरू की है। नवनिर्मित चिलकाना तहसील में नकुड़ तहसील तथा सदर तहसील के कुछ हिस्सों को काटकर जोड़ा जाएगा। चिलकाना को तहसील बनाए जाने से क्षेत्र का विकास होगा। खादर क्षेत्र के अनेक गांव इससे लाभान्वित होंगे।

नवंबर 1989 को किया था तहसील का उदघाटन
चिलकाना तहसील की घोषणा 12 अगस्त 1989 को गांव पंचकुआ में एक कार्यक्रम में तत्कालीन मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी ने तत्कालीन विधायक निर्भय पाल शर्मा तथा समाजसेवी जायर हुसैन चांद के अनुरोध पर की थी। 10 नवंबर 1989 को चिलकाना तहसील का विधिवत उद्घाटन तत्कालीन एसडीएम जसवंत सिंह ने किया था। इस दौरान तत्कालीन चेयरमैन इस्माइल हुसैन सहित अनेक लोग शामिल हुए थे।

जायर हुसैन चांद

जायर हुसैन चांद- फोटो : SAHARANPUR

मुकेश चौधरी विधायक नकुड़

मुकेश चौधरी विधायक नकुड़- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed