फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Children will be fed polio supplements today

बच्चों को आज पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

Sat, 30 Jan 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Children will be fed polio supplements today
जिला अस्पताल से पल्स पोलियो अभियान के तहत वाहन को हरी झंडी दिखाते सीएमओ। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को आज पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। अभियान की सफलता के लिए चिकित्सा विभाग ने शनिवार को जन जागरूकता रैली निकाली। शाम चार बजे सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
विज्ञापन

रैली जिला अस्पताल से शुरू होकर क्लार्क होटल, बेरीबाग, नवाबगंज चौक, पुरानी चुंगी, नुमाइश कैंप, जेल चुंगी से होते हुए वापस अस्पताल पहुंची। रैली में शामिल वाहनों पर मिकी माउस के साथ ही पोस्टर और बैनर लगे थे। सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने कहा कि भारत से पोलियो को पूरी तरह खत्म किया जा चुका है। इसका श्रेय सरकार, प्रशासन, चिकित्सा विभाग और प्रत्येक नागरिक को जाता है, जिसने अभियान को सफल बनाने के लिए सहयोग किया। उन्होंने कहा कि 31 जनवरी को चलने वाले पल्स पोलियो अभियान में पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जानी है। यदि किसी बच्चे को कोई परेशानी है और वह दवा नहीं पी रहा है या परिजन नहीं पिला रहे हैं, तो चिकित्सक मौके पर जाकर स्थिति को देखेंगे। प्रयास यही रहना चाहिए कि कोई भी बच्चा दवा पीने से ना छूटे। इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा, आरिफ हसन, रितेष सिंह, राहुल, कासिम, सुनीता वार्ष्णेय, संगीता त्यागी, नदीम अखलाक, संदीप, पंकज, महेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed