{"_id":"62e0282b4073ee431d6dde46","slug":"children-s-books-will-come-from-five-districts-saharanpur-news-mrt598588562","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच जिलों से आएगी बच्चों की किताबें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच जिलों से आएगी बच्चों की किताबें
विज्ञापन
सहारनपुर। बेसिक स्कूलों में पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं की किताबें पांच जिलों से आएंगी। इसको लेकर तैयारियां चल रही हैं। कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए विभाग को 16 लाख से अधिक किताबों की आवश्यकता है। हालांकि अभी तक एक भी कक्षा की किताबें नहीं पहुंची हैं।
जिले में 1438 बेसिक स्कूल संचालित होते हैं। इनमें 2.25 लाख से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। बच्चों की शिक्षा पर सरकार विशेष ध्यान दे रही हैं। निशुल्क पाठ्य पुस्तकों के साथ-साथ जूते-मोजे, स्वेटर, यूनिफार्म मिल रही है। इतना ही नहीं आरटीई के तहत निजी स्कूलों में भी पात्र लाभार्थियों को दाखिला दिलाया जाता है। जिसका सारा खर्च सरकार ही वहन करती है।
अब कक्षा एक से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं को किताबें मिलनी हैं। इसको लेकर बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सभी तैयारी पूरी कर ली है। जिले में लखनऊ, प्रयागराज, रांची, मथुरा और हल्द्वानी से किताबें आएगी। इनमें से मथुरा और हल्द्वानी से सबसे अधिक पाठ्य पुस्तकें मिलेंगी। 16 लाख से अधिक किताबें जिले में आएगी।
विज्ञापन
जल्द आएगी किताबें-बीएसए
जिले में जल्द ही बच्चों के लिए नई किताबें आ जाएगी। तैयारियां चल रही हैं। पांच जिलों से किताबें आनी हैं। - अंबरीष कुमार, बीएसए