फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Children demonstrated models in the exhibition

प्रदर्शनी में बच्चों ने किया मॉडल्स का प्रदर्शन

Mon, 25 Jan 2021 11:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Children demonstrated models in the exhibition
रामखेड़ी के प्राथमिक स्कूल में प्रदर्शनी का अवलोकन करती खंड शिक्षा अधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
प्रदर्शनी में बच्चों ने किया मॉडल्स का प्रदर्शन
विज्ञापन

छुटमलपुर। प्राथमिक विद्यालय रामखेड़ी में बहेड़ा खुर्द एनपीआरसी न्याय पंचायत स्तरीय टीएलएम प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें एनपीआरसी के शिक्षकों एवं बच्चों द्वारा निर्मित टीएलएम एवं वर्किंग मॉडल्स का प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी पूनम मिश्रा ने किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी से करें। डायट मेंटर सिकंदर यादव ने मिशन प्रेरणा व शिक्षण में टीएलएम की उपयोगिता को बताया। एसआरजी भावना पांडे ने प्रेरणा लक्ष्यों के बारे में शिक्षकों को गहरी समझ विकसित कर शिक्षण में कौशल के प्रयोग पर बल दिया। एआरपी मुजफ्फराबाद अताउर्रहमान ने मतदाता दिवस की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन योगेश धीमान ने किया। एआरपी साबिर अली एवं नूतन वर्मा ने भी शिक्षकों का मागदर्शन किया। कार्यक्रम आयोजक धीरसिंह, निशान्त शर्मा, कविन्द्र पाल एवं संजय कुमार रहे। कार्यक्रम में रूपा शैफाली, सुरभि रानी, शीनम, आसिया, पंकज सैनी, रविन्द्र कुमार, अजय खेड़ा, विजय कुमार, टीटू राम व सूक्ष्म शर्मा आदि शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed