{"_id":"5a1474b74f1c1b65548bebe1","slug":"childbirth-death-when-giving-ultrasound","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्ट्रासाउंड कराते समय हो गया प्रसव, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्ट्रासाउंड कराते समय हो गया प्रसव, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 22 Nov 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
नवजात की मौत पर आक्रोशित परिजन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के नानौता के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रसूति विभाग में तैनात एक नर्स की लापरवाही के चलते नगर निवासी प्रसूता के नवजात की मौत होने से हंगामा हो गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि नर्स की लापरवाही के कारण ही अल्ट्रासाउंड कराते समय ही प्रसव हो गया।
मंगलवार को नगर के शेख जादगान निवासी शहनाज पत्नी इस्तखार को प्रसव पीड़ा होने के बाद सुबह तकरीबन 11 बजे नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रसूति विभाग में भर्ती कराया गया।
जहां तैनात स्टॉफ नर्स ने उसके परिजनों को अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट करा लेने की सलाह देते हुए अस्पताल के बाहर एक प्राईवेट अल्ट्रासाउंड सेंटर पर भेज दिया। अल्ट्रासाउंड कराने के बाद प्रसूता को दुबारा अस्पताल लाया गया, जहां स्टॉफ नर्स नेउसकी हालत नाजुक बताई और उसे सहारनपुर रेफर करने की बात कही।
विज्ञापन
हालत नाजुक बताने पर परिजनों से दोबारा ठीक से जांच किए जाने की बात कहने पर स्टॉफ नर्स ने एक बार और अल्ट्रासाउंड कराने को कहा। नर्स के कहने पर परिजन प्रसूता को लेकर अल्ट्रासाउंड सेंटर आ गए।
जहां अल्ट्रासाउंड करते समय ही प्रसूता ने नवजात को जन्म दे दिया। अल्ट्रासाउंड रूम में बच्चा होने पर अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में प्रसूता और नवजात को स्वास्थय केंद्र ले जाया गया। लेकिन तब तक नवजात की मौत हो चुकी थी।
नवजात की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल पहुंचे परिजनों ने हंगामा कर दिया। उधर, अस्पताल स्टाफ ने दावा किया कि नवजात की मौत गर्भ में ही हो चुकी थी। प्रसूता के परिजनों ने अस्पताल नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए काफी देर तक हंगामा किया।