Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Chief Minister Yogi Adityanath will come tomorrow

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल आएंगे

Fri, 18 Nov 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath will come tomorrow
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल आएंगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार 20 नवंबर को सहारनपुर आएंगे। वो यहां जनता रोड पर निकाय प्रबुद्घ सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री नगर निगम समेत जनपद की सभी 12 नगर निकायों में करीब 100 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद दौरे का कार्यक्रम जिला प्रशासन को बृहस्पतिवार देर रात को मिला। हालांकि अभी तक उनका मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम नहीं आया है। अभी जो सूचना मिली है उनके अनुसार रविवार 20 नवंबर को मुख्यमंत्री दोपहर तीन बजे यहां जनता रोड पर निकाय प्रबुद्घ सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सीएम के आगमन की जानकारी मिलने ही बृहस्पतिवार रात से ही जिला प्रशासन अपनी तैयारी में जुट गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने सीडीओ विजय कुुमार, सहायक नगर आयुक्त राजेश कुमार समेत विभागीय अधिकारियों के साथ जनता रोड पर सभा स्थल महाराज सिंह कॉलेज के मैदान का दौरा किया। यहीं पर सम्मेलन के लिए मंच बनाया जा रहा है। जबकि यहां से करीब डेढ़ किलोमीटर आगे प्रिंस कॉलोनी में हेलीपैड का निर्माण कराया जा रहा है। अधिकारियों ने दोनों स्थलों का निरीक्षण कर नगर निगम और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। शहर विधायक राजीव गुंबर ने भी भाजपा नेताओं के सभा स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को उक्त दोनों स्थानों पर पूरे दिन तैयारियां होती रही। नगर निगम कर्मचारी तैयारियों में लगे रहे। मैदान से जेसीबी मशीन द्वारा गड्ढों में मिट्टी डालकर समतल किया जा रहा है तो वहीं निगम कर्मचारी साफ-सफाई में लगे रहे।
नगर निगम ने अतिक्रमण हटवाया
सहारनपुर। जनता रोड पर सभा स्थल के आस-पास नगर निगम द्वारा दुकानों के बाहर डाले गए टीन सेट व नाले के ऊपर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी से हटवाया गया। कुछ लोगों व दुकानदारों ने अतिक्रमण हटा रहे निगम के अधिकारियों का विरोध किया। उनका कहना था कि निगम की ओर से कोई भी सूचना नहीं दी गई। बिना सूचना दिए अतिक्रमण हटाया जा रहा है जिससे व्यापारियों में नगर निगम के प्रति रोष नजर आया।

मुख्यमंत्री का रविवार को दौरा तय है। वे जनता रोड पर निकाय प्रबुद्घ सम्मेलन को संबोधित करेंगे। यहीं पर वो नगर निकायो के करीब 100 करोड़ के विकास कार्यो का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। पुलिस प्रशासन मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों में जुटा है।
अखिलेश सिंह, जिला अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed