फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Chief Minister will reward 16 entrepreneurs and handicraftsmen of the district

जनपद के 16 उद्यमियों एवं हस्तशिल्पियों को पुरस्कृत करेंगे मुख्यमंत्री

Tue, 13 Sep 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister will reward 16 entrepreneurs and handicraftsmen of the district
सहारनपुर। विश्वकर्मा दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद के 16 उद्यमियों और हस्तशिल्पियों को पुरस्कृत करेंगे। लखनऊ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में उन्हें एमएसएमई, हस्तशिल्प और निर्यात पुरस्कारों से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन

विश्वकर्मा दिवस 17 सितंबर को प्रदेश के उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय की ओर से लखनऊ में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें बीते तीन वर्षों के चयनित उद्यमियों और हस्तशिल्पियों को पुरस्कृत किया जाएगा। उपायुक्त उद्योग सिद्धार्थ यादव ने बताया कि जनपद के 16 उद्यमियों और हस्तशिल्पियों का चयन किया गया है। इसमें विराट धारिया को काष्ठ हस्तशिल्प, समीर मदान को दवाइयां एवं सुहैल को लकड़ी के फर्नीचर के लिए एमएसएमई प्रादेशिक पुरस्कार दिया जाएगा। अरशद को काष्ठ ज्वैलरी बॉक्स, इमाम को वुड कार्विंग सेंटर टेबल, अमिता शर्मा को पेपर मैसी क्लेवर्क, शमशेर को वुड कार्विंग सेंटर टेबल, बाबर को ब्रास इन्ले जाली टेबल, मो. शारिक को वुड कार्विंग बॉक्स, नौशाद को वुड कार्विंग अठवाल टेबल, इरफान को वुड कार्विंग अठवाल टेबल और मोहसीन को वुड कार्विंग सेंटर टेबल के लिए राज्य हस्तशिल्प पुरस्कार मिलेगा। महफूज को वुड कार्विंग अठवाज सेंटर टेबल, मोइन को वुड कार्विंग सेंटर टेबल, नासिर को वुड कार्विंग बॉक्स और मोहम्मद अफजल को ब्रास इन्ले टेबल के लिए राज्य हस्तशिल्प पुरस्कार के लिए चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed