फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Chief Minister will honor the village head of Ugrahu

उग्राहू की प्रधान को सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री

Sun, 01 Oct 2017 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 01 Oct 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister will honor the village head of Ugrahu
ग्राम प्रधान राजबाला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
स्वच्छता ही सेवा अभियान के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने पर ग्राम उग्राहू की प्रधान राजबाला को मुख्यमंत्री द्वारा गांधी जयंती पर लखनऊ के सचिवालय स्थित तिलक हॉल में सम्मानित किया जाएगा। 
विज्ञापन


ग्राम उग्राहू की प्रधान राजबाला पहली बार गांव की प्रधान बनीं और उन्होंने गांव में स्वच्छता के लिए समर्पित होकर अभियान चलाया। न सिर्फ गांव को पूरी तरह स्वच्छ किया बल्कि जिले ही नहीं आसपास के जिले के लिए मिसाल कायम कर दी। ग्राम प्रधान राजबाला के पुत्र अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि उनके पिता स्वर्गीय मदन सिंह राणा 1988 में ग्राम प्रधान रहे। उसके बाद सामान्य सीट पर उनकी मां चुनाव जीतीं हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दस हजार की आबादी वाले गांव को पूरी तरह से ओडीएफ करा दिया गया है। विशेष सफाई अभियान चलाकर गांव से करीब ढाई सौ ट्राली कूड़ा बाहर करवाया गया है। गांव के आसपास कूड़ी समाप्त कर दी गई। ग्राम पंचायत की ओर से फागिंग मशीन खरीद कर पूरे गांव में इस सीजन में ही करीब 20-22 बार दवा का छिड़काव कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह पहला गांव है जहां सफाईकर्मी घर-घर जाकर कूड़ा लेकर जाता है और गांव से बाहर डालता है। गांव के साथ दो मजरे भरतपुर और माजरी भी हैं। गांव का सरकारी प्राइमरी स्कूल अब कान्वेंट को भी मात दे रहा है। ग्राम प्रधान ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाना उनके लिए गौरव की बात है। 


जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि स्वच्छ भारम मिशन के तहत गांवों में चलाए गए स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत ग्राम उग्राहू को सबसे साफ माना गया। पूरी तरह से ओडीएफ हो चुके गांव में सफाई के आधार पर दिल्ली से पहुंची एक टीम ने निरीक्षण कर गांव का नाम पुरस्कार के लिए भेजा था। लखनऊ से ग्राम उग्राहू की प्रधान का नाम सम्मान के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed