{"_id":"629116b4d986ed242f4a5823","slug":"chief-minister-s-program-not-fixed-officials-engaged-in-preparation-saharanpur-news-mrt59042928","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय नहीं, तैयारी में जुटे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय नहीं, तैयारी में जुटे अधिकारी
विज्ञापन
सर्किट हाउस में स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक लेत कमिश्नर
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जिले में मुख्यमंत्री के आने का कार्यक्रम अभी तक तय नहीं हुआ, लेकिन अधिकारी अभी से तैयारी में जुट गए हैं। वह चाहते हैं कि यदि मुख्यमंत्री आते हैं तो यहां की व्यवस्था दुरुस्त हो। तभी स्मार्ट सिटी सहारनपुर के चेयरमैन/मंडलायुक्त लोकेश एम. ने कहा कि कोर्ट रोड और रेलवे रोड पर चल रहा स्मार्ट रोड बनाने का कार्य जून माह में मुख्यमंत्री के आने से पहले पूर्ण कर लिया जाए, जिससे की मुख्यमंत्री को स्मार्ट रोड दिखाई जा सके। वह शुक्रवार को सर्किट हाउस में स्मार्ट सिटी सहारनपुर की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक ले रहे थे।
मंडलायुक्त लोकेश एम. ने एक-एक कर स्मार्ट रोड, रायवाला रोड, बुड्ढी माई चौक, रेंच का पुल, पुरानी मंडी, कमेला कॉलोनी, पुरानी म्यूनिसिपल रोड, ई-लाइब्रेरी के अलावा पार्कों के सुंदरीकरण की प्रगति प्रोजेक्टर के माध्यम से स्क्रीन पर हुई प्रेजेंटेशन के द्वारा जानी और कार्यों में गति लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। सुभाष नगर पार्क, पटेल नगर पार्क, मदनपुरी पार्क व जुबली पार्क आदि की प्रेजेंटेशन देखने के बाद उन्होंने कार्यदायी संस्था को जून तक सभी पार्कों का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जल निगम के अधिकारियों से पूछा कि स्मार्ट सिटी योजना में जल निगम किस-किस क्षेत्र में क्या कार्य कर रहा है और उसकी प्रगति क्या है। इसकी रिपोर्ट जल्द प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। स्मार्ट सिटी सहारनपुर के सीईओ/नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि इन दिनों घंटाघर पर सीवर लाइन डालने का कार्य चल रहा है, जिसकी वजह से मार्ग बंद है, साथ ही जल निगम ने लोहानी सराय और राकेश टाकीज क्षेत्र में पटरी पर भी काम शुरू किया हुआ है, जिसकी वजह से तीनों मार्ग बंद हैं। जल निगम को चाहिए कि वह एक एक सिरे से काम निपटाते चलें, जिससे राहगीरों को परेशानी न आए।
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने पूछा कि आईसीसीसी (इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) के तहत कितने जंक्शन पर आईटीएमएस सिस्टम लग चुके हैं और कितने लगाए जाने हैं। कार्यदायी संस्था एनइसी के प्रोजेक्ट हेड विजय विशाल ने बताया कि आठ जंक्शन पर काम होना है, जिनमें से पांच आईटीएमएस जंक्शन पर कार्य शुरू किया गया है, जो जून में पूरा हो जाएगा। इसके अलावा चेयरमैन ने ई-लाइब्रेरी, पांवधोई नदी पर ढमोला के निकट बनने वाले पुल, प्रभु जी की रसोई, डॉ. आंबेडकर स्टेडियम में चल रही परियोजनाओं आदि की प्रगति भी जानी।
बैठक में जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, उपाध्यक्ष प्राधिकरण आशीष कुमार, स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी कैलाश सिंह, अधिशासी अभियंता अमरेंद्र गौतम, कंपनी सचिव शंकर तायल, सीनियर एडवाइजर गुरूप्रीत खुराना, आईआईटी रुड़की और सीएफओ लियाकत अली आदि मौजूद रहे।
प्रतिदिन हो रहा 300 वाहनों का चालन
आईसीसीसी से जुड़े अधिकारियों ने चेयरमैन को बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आईसीसीसी में पुलिस विभाग ने छह कर्मचारी तैनात किए हैं, जो यातायात के नियम तोड़ने वाले लोगों को चौराहों पर लगे सीसीटीवी की मदद से पहचान कर उनके चालान कर रहे हैं। प्रतिदिन 200 से 300 वाहनों का चालान किया जा रहा है।