फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Chhutmalpur's power supply failed for seven hours

Saharanpur News: सात घंटे तक गुल रही छुटमलपुर की बिजली आपूर्ति

Tue, 13 Jun 2023 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Chhutmalpur's power supply failed for seven hours
छुटमलपुर। तकनीकी खराबी के चलते कस्बे की आपूर्ति सात घंटे तक बंद पड़ी रही। प्रचंड गर्मी में बिना बिजली लोग बिलबिला उठे। इन्वर्टर तक जवाब दे गए। सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों और बुजुर्गों को उठानी पड़ी।
विज्ञापन

फतेहपुर स्थित 33 केवीए बिजलीघर से छुटमलपुर नगर पंचायत को बिजली आपूर्ति की जाती है। मंगलवार की दोपहर 12:30 बजे बिजली गुल हाे गई। इसके बाद पूरी दुपहरी बिजली के दर्शन नहीं हुए। प्रचंड गर्मी में बिना बिजली लोगों का बुरा हाल रहा। शाम सात बजे आपूर्ति चालू हुई तो लोगों ने कुछ राहत की सांस ली। हालांकि इसके बाद भी कट लगते रहे। व्यापार मंडल अध्यक्ष मांगेराम शर्मा, राजेश धीमान, नीटू गर्ग, सुनील गर्ग, राव साजिद, फुरकान अहमद आदि का कहना है कि गर्मी बढ़ने के साथ बिजली कटौती बढ़ गई है। उन्होंने आपूर्ति में सुधार की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, जेई ने बताया कि दोपहर के वक्त एक ट्रक की खंबे में टक्कर के बाद तार चिपक गए थे लेकिन उनका समय से पता नहीं चला। कई बार लाइन चेक करने के बाद वस्तुस्थिति का पता चला जिसके बाद आपूर्ति बहाल की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed