फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Chhaya Saharanpur's Aditya in Asian Volleyball Championship

एशियाई वॉलीबाल चैपियनशिप में छाया सहारनपुर का आदित्य

Mon, 22 Aug 2022 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
Chhaya Saharanpur's Aditya in Asian Volleyball Championship
बड़गांव। ईरान के तेहरान में सहारनपुर का देहाती छोरा आदित्य राणा छाया हुआ है। आदित्य ने ईरान में अपने खेल का जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए भारतीय वॉलीबाल टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारतीय टीम ने थाईलैंड, कोरिया, चीनी ताइपे की टीम को हराया है।
विज्ञापन

बड़गांव क्षेत्र के गांव दल्हेड़ी निवासी आदित्य राणा तेहरान में चल रही अंडर-18 एशियाई वॉलीबाल चैंपियनशिप में भारत की टीम में खेल रहा है। उसकी टीम ने बेहद रोमांचक मुकाबले में थाईलैंड की टीम को 3-1 से शिकस्त दी। थाईलैंड के साथ हुए मैच में भारतीय टीम ने पहला सेट जीत लिया, लेकिन दूसरे सेट में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

हालांकि तीसरे सेट में आदित्य ने बेहतरीन खेल दिखाया और एक समय 15-19 से पिछड़ रही टीम को 25-23 से सेट जीता कर मैच देश के नाम कर लिया। भारतीय टीम ने मुकाबला 25-21, 24-26, 27-25, 25-23 से जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदित्य के प्रदर्शन से परिवार में खुशी की लहर है। आदित्य के पिता शिवकुमार सिंह ने बताया कि उन्हें अपने इकलौते पुत्र पर गर्व है। उन्होंने विश्वास जताया कि अबकी बार भारतीय टीम चैंपियनशिप जीतकर लौटेगी। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से पहले आदित्य का खेलों इंडिया में चयन हुआ था जहां से उसे भारतीय टीम में चुना गया।

------------------------------
2003 में जीता था अंडर 18 में वालीबाल खिताब
भारत ने वर्ष 2003 में एशियाई अंडर 18 लड़कों की वॉलीबाल चैंपियनशिप का खिताब जीता था। उसके बाद भारतीय टीम 2005, 2008 में कांस्य पदक जीतने के अलावा 2007 में उपविजेता रही थी। अब 2010 के बाद पहली बार भारत की टीम ने चीनी ताइपे को हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed