फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Checking in trains, holding 119 tickets

रेलवे स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान

Mon, 20 Sep 2021 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Checking in trains, holding 119 tickets
रेलवे स्टेशन पर मजिस्ट्रेट छापे के दौरान चेकिंग करते अधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वालों की धरपकड़ के लिए सोमवार को विशेष चेकिंग अभियान चला। गाजियाबाद से टीम सहित आए रेलवे मजिस्ट्रेट विकास सिंह के नेतृत्व में 30 से ज्यादा टिकट निरीक्षकों ने चेकिंग की। इस दौरान विभिन्न ट्रेनों में 119 लोग बिना टिकट पकड़े गए।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब सात बजे गाजियाबाद के रेलवे मजिस्ट्रेट विकास सिंह अपनी टीम के साथ सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। स्टेशन के कमरा नंबर 17 में उन्होंने कोर्ट लगाई। इसके बाद जितनी भी ट्रेन स्टेशन पर आती रहीं, सभी में टीम ने चेकिंग की। इस दौरान चंडीगढ़ एक्सप्रेस, सुपर फास्ट एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस, गंगानगर एक्सप्रेस, जनशताब्दी आदि ट्रेनों में चेकिंग हुई। चेकिंग अभियान शाम छह बजे तक चला।
विज्ञापन

मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक प्रदीप गिल्होत्रा ने बताया चेकिंग अभियान के दौरान 119 लोगों को बिना टिकट यात्रा करके पकड़ा गया। मजिस्ट्रेट द्वारा लगाई गई कोर्ट में इन सभी लोगों पर 71100 रुपये जुर्माना लगाया। जुर्माने की यह राशि यात्रियों ने जमा करा दी। चेकिंग के दौरान गाजियाबाद से आए मुख्य टिकट निरीक्षक आकाश गर्ग, सहारनपुर स्टेशन से मुख्य टिकट निरीक्षक सुनील अग्रवाल सहित 30 से ज्यादा टिकट निरीक्षक, आरपीएफ के जवान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed