फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Chaudhary Ramsharan Das remembered on his birth anniversary

जयंती पर याद किए गए चौधरी रामशरण दास

Sun, 03 Jul 2022 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Chaudhary Ramsharan Das remembered on his birth anniversary
जयंती पर याद किए गए चौधरी रामशरण दास
विज्ञापन

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सपा के आजीवन प्रदेश अध्यक्ष रहे चौधरी रामशरण दास गुर्जर की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। कार्यकर्ताओं ने उनके सिद्धांतों पर चलकर सपा को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।
रविवार को अंबाला रोड स्थित जिला कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी रामशरण दास गुर्जर की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। पूर्व विधायक संजय गर्ग ने कहा कि चौधरी रामशरण दास गुर्जर हम सबके प्रेरणास्रोत रहे हैं। उन्होंने हमेशा पार्टी को मजबूत बनाने का काम किया। हमें उनके सिद्धांतों को अपनाना चाहिए।
विज्ञापन

विधान परिषद सदस्य शाहनवाज खान ने कहा कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी रामशरण दास असाधारण व्यक्तित्व के धनी थे। उनके सिद्धांतों को हमें अपने जीवन में उतरना चाहिए। जिलाध्यक्ष डॉक्टर रागिब अंजुम और महानगर अध्यक्ष आजम शाह कहा कि स्वर्गीय रामशरण दास ने जीवन भर किसानों, मजदूरों और समाज के वंचित तबकों की बेहतरी के लिए संघर्ष किया। फैसल सलमानी ने कहा कि उनसे हमें ईमानदारी के साथ कार्य करने का सबक मिला। इस दौरान हसीन कुरैशी, बृजेश शर्मा, गुलजार सलमानी, जुमला सिंह, कंवरपाल अहमदपुर, सुरैया, साबिर, मौहम्मद आजम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed