फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Chaudhary Indrasen resigned of post in Saharanpur, angry SP supporters said we are ready to press NOTA button

UP: अनदेखी पर फूटा गुस्सा, चौधरी इंद्रसेन ने दिया पद से इस्तीफा, गुस्साए सपा समर्थक नोटा बटन दबाने को तैयार

Fri, 29 Mar 2024 04:34 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 29 Mar 2024 04:34 PM IST
सार

Saharanpur News : सहारनपुर में चौधरी यशपाल की अनदेखी पर उनके समर्थकों का गुस्सा फूटा है। गुस्साए समर्थकों ने कहा कि वे नोटा बटन दबाने को तैयार हैं।

विज्ञापन
Chaudhary Indrasen resigned of post in Saharanpur, angry SP supporters said we are ready to press NOTA button
समर्थकों को संबोधित करते सपा के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी रूद्र सेन। संवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा नेतृत्व द्वारा चौधरी यशपाल के परिवार की अनदेखी से नाराज उनके समर्थकों की नाराजगी पंचायत में साफ नजर आई। समर्थकों का कहना था कि इस अनदेखी के जवाब में वह नोटा का बटन दबाने को तैयार हैं। समर्थकों की भावनाओं को देखते हुए जहां चौधरी इंद्रसेन ने इस्तीफा देने की घोषणा की। 

विज्ञापन


वहीं, राष्ट्रीय महासचिव चौधरी रुद्रसेन ने चार दिन के अंदर अपनी रणनीति घोषित करने की बात कह कर समर्थकों को शांत किया।

विधान परिषद के चुनाव में चौधरी परिवार को जिम्मेदारी दिए जाने के वायदे को पूरा न किए जाने के बाद उनके समर्थकों में रोष पनप रहा है। बृहस्पतिवार को झाड़वन स्थित फार्म हाऊस पर हुई पंचायत में यह आक्रोश देखने को मिला। समर्थकों ने एक स्वर में सपा हाईकमान के निर्णय को गैर जिम्मेदाराना बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एडवोकेट ओपी पंवार ने कहा कि चौधरी यशपाल सिंह के दोनों बेटे सपा के सच्चे सिपाही की तरह अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन सपा सुप्रीमो ने वादाखिलाफी करते हुए इन्हें दरकिनार करने का काम किया है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य नक्षत्रपाल सिंह ने कहा कि उन्हें भाजपा व सपा को दरकिनार करते हुए नोटा को ही अपना प्रत्याशी बनाना चाहिए ताकि इन्हें सबक सिखाया जा सके।

विज्ञापन

गंगोह विधानसभा क्षेत्र प्रभारी चौधरी इंद्रसेन ने कहा कि लोकसभा चुनाव लड़ने वाले लोगों ने हमेशा ही उनके परिवार के लोगों को चुनाव में धोखा देने का काम किया है। उन्होंने अपने समर्थकों के आक्रोश को शांत करते हुए पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी, जबकि सपा के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी रुद्रसेन ने कहा कि अखिलेश यादव ही हमारे नेता हैं। आगामी चार दिनों में राजनैतिक विश्लेषण करने के बाद रणनीति तय कर निर्णय कर लिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: सनसनीखेज अध्याय समाप्त: पूरब और पश्चिम के माफिया के बीच सेतु था मुख्तार, पूरे प्रदेश में वसूलते थे गुंडा टैक्स

कार्यक्रम की अध्यक्षता मतलूब चौधरी और संचालन जिला पंचायत सदस्य जिशान चौधरी ने किया। इस दौरान सतीश शर्मा खडलाना, चौधरी संतरपाल सिंह, राजेश शर्मा, भूल्लण सिंह, मनोज पांचाल, चौधरी परीक्षित, राव इकबाल, प्रधान अमित कोरी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी की मौत से वेस्ट यूपी के जिलों में अलर्ट, सड़कों पर निकले पुलिस अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed